Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में शाही अंदाज में 11 बेटियों का कन्यादान:'अलबेला सजन आयो रे' पर दुल्हनों की रॉयल एंट्री, ढोल की थाप पर जमकर थिरके दूल्हे

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 11 बेटियों के हाथ पीले किए गए। आयोजन इतना भव्य था कि किसी बड़े घराने की शादी जैसा अहसास हो रहा था। कानपुर देहात और दूर-दराज के गांवों से आई इन बेटियों ने जब सज-धजकर कदम रखे, तो पूरा पंडाल खुशियों से सराबोर हो गया। यह पूरा आयोजन जितेंद्र कुमार साहनी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। फिल्मी स्टाइल में हुई दुल्हनों की रॉयल एंट्री शादी का सबसे खास आकर्षण दूल्हा-दुल्हन की एंट्री रही। ढोल-नगाड़ों की थाप और बॉलीवुड गीतों की धुन ने समां बांध दिया। जब स्टेज पर कलाकारों के बीच 'आओ ना आओ ना' और 'अलबेला सजन आयो रे' जैसे गानों पर दुल्हनों ने कदम रखे, तो मेहमानों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। अपनी शादी की खुशी में दूल्हे भी खुद को रोक नहीं पाए और सगे-संबंधियों के साथ जमकर डांस किया। स्टेज पर जयमाला की रस्म के दौरान माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। वैदिक मंत्रों के बीच शुरू हुआ गृहस्थ जीवन कार्यक्रम की शुरुआत हिंदू रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर की गई। फाउंडेशन की डायरेक्टर सिमरन साहनी ने बताया कि,यह दूसरा साल है जब संस्था इस नेक काम को अंजाम दे रही है। उनका लक्ष्य उन परिवारों को सहारा देना है, जो बिटिया की शादी के खर्च के बोझ तले दबे महसूस करते हैं। सिमरन साहनी (दिल्ली निवासी) के इस जज्बे की वहां मौजूद हर शख्स ने तारीफ की। विदाई में दिया गृहस्थी का पूरा सामान बेटियों को सिर्फ विदा ही नहीं किया गया, बल्कि उनके नए घर की नींव मजबूत हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा गया। उपहार स्वरूप उन्हें गृहस्थी के लिए जरूरी हर छोटी-बड़ी वस्तु दी गई। फाउंडेशन का कहना है कि वे चाहते हैं कि ये बेटियाँ अपने ससुराल में बिना किसी कमी के सुखद जीवन की शुरुआत कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोनी सीट पर भाजपा से पहली पसंद राहुल बैंसला:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार हाजी जाकिर, बसपा से आकिल चौधरी; विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे का 29 अप्रैल को लोकार्पण:पीएम मोदी हरदोई से करेंगे संबोधित, बदायूं में होगा सजीव प्रसारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment