Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में शाम होते ही बारिश शुरू:4 मई तक ऐसे ही मौसम के आसार, आंधी-बारिश से तापमान कम होकर 30°C पर पहुंचा पारा

    21 hours ago

    2

    0

    कानपुर में पूरे दिन गर्मी के बाद शाम होते ही मौसम बदल गया। शाम में बारिश शुरू हो गई है। सुबह आंधी और बारिश के बाद दोपहर में धूप निकली थी, लेकिन शाम को मौसम एक बार फिर बदल गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 4 मई तक इसी तरह के आसार बने रहेंगे। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बुधवार की रात हल्की बारिश हुई थी। बारिश के बाद तापमान गिरकर करीब 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे गुरुवार सुबह मौसम सुहावना हो गया। इससे पहले बुधवार दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया था। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया था और लोग छांव व ठंडी जगहों की तलाश में भटकते नजर आए। मंगलवार रात का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा रहा। यह इस सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात रही, जिसने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी थी। देखिए 3 तस्वीरें… धूप से बचने के लिए लोग गमछा लेकर निकल रहे वहीं, बुधवार दोपहर के समय लोग मुंह ढककर घरों से बाहर निकले। दोपहिया वाहन सवारों ने धूप से बचने के लिए गमछा, स्कार्फ और हेलमेट का सहारा लिया। कई वाहन चालकों ने नगर निगम के वाटर स्प्रिंकलर के पास अपनी रफ्तार धीमी कर फुहारों का आनंद लिया, ताकि कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिल सके। आंधी और बूंदाबांदी के आसार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आज मौसम में बदलाव की संभावना है। बादल छाने, धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। यह गतिविधियां तापमान को गिराने का काम करेंगी। एक पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। कई सारे मौसमी सिस्टम मिल रहे हैं जो कि तापमानों पर नियंत्रण रखने का काम करेंगे। तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट भी हो सकती है। हालांकि उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। हीट वेव और गर्मी से बचने के उपाय हीट स्ट्रोक के लक्षण को पहचानें
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा:मिलक में छापेमारी, संचालक-मालिक चिन्हित; जल्द दर्ज होगा नामजद मुकदमा
    Next Article
    कानपुर में भाजपा महिला पदयात्रा, अखिलेश-राहुल का पुतला फूंका:नारी सम्मान-सुरक्षा को लेकर रेलबाजार चौराहे पर प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment