Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दबंगों ने ऑटो चालक को पीटा:महिला को होटल छोड़ने से किया मना, पत्थर मारकर फोड़ा सिर

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में दबंगों ने मामूली बात पर एक ऑटो चालक को जमकर पीट दिया। आरोप है कि महिला को होटल छोड़ने से मना करने पर युवकों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान एक युवक ने पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। महिला को होटल छोड़ने से मना करने पर हमला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही निवासी रंजीत कटियार ऑटो चालक हैं। परिवार में पिता महेश प्राइवेट कर्मी हैं और पांच भाई हैं। रंजीत भाइयों में सबसे छोटे हैं। रंजीत ने बताया कि बीते शनिवार रात करीब 10 बजे वह कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के पास से एक बुकिंग लेने जा रहे थे। जैसे ही वह बारासिरोही सब्जी मंडी के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद राजेश, प्रिंश, अरुण और सागर ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि राजेश ने उनसे कहा कि सभी को महिला होटल छोड़ दो। इस पर रंजीत ने पहले से बुकिंग होने की बात कहकर मना कर दिया और वहां से जाने लगे। इसी दौरान सभी गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। पत्थर मारकर फोड़ा सिर, CCTV में कैद हुई घटना मारपीट के दौरान भीड़ में से एक युवक ने पत्थर उठाकर रंजीत के सिर पर मार दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। भाई को खून से लथपथ देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पड़ोसियों ने फोन कर परिजनों को रंजीत के घायल होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दवा का ओवरडोज खाकर गर्भवती ने जान दी:झांसी में 2 साल पहले हुई थी शादी, मां बोली- पति शक करता था, बेटी की हत्या हुई
    Next Article
    बरेली की नाथ नगरी को मिली 7.91 करोड़ की सौगात:बदल जाएगी 12 मंदिरों की सूरत, योगी सरकार ने दी मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment