Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट का VIDEO:पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर वारदात, बदमाशों ने तमंचे के बट से हमला करके बैग छीना

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में दिनदहाड़े पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर युवक से 8 लाख की लूट की वारदात हुई। दो बाइक सवार 4 बदमाशों ने युवक को कट्‌टे के बट से सिर पर मारा और बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी, एडीसीपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात श्यामनगर पुलिस चौकी के शताब्दी उद्यान मोड़ के पास हुई। लूट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा कि सड़क किनारे कुछ बाइक वाले युवक से मारपीट कर रहे हैं। जैसे ही लोग इकट्‌ठा होने लगे तभी बाइक सवार बदमाश भाग गए। अब पूरा मामला पढ़िए… थाना नौबस्ता के यशोदा नगर के रहने वाले मोहम्मद वासिद ने बताया- मैंने गांव की जमीन बेची थी। सोमवार को करीब 8 लाख रुपए की रकम सिविल लाइन के बैंक से निकालकर बाइक से लौट रहे थे। मेरे साथ मेरा दोस्त अरसद भी था। करीब 6 से साढ़े 6 बजे के बीच हम श्यामनगर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर शताब्दी उद्यान की ओर से बाईपास की ओर निकले। वहीं पेड़ के किनारे पेशाब करने के लिए रूक गए। तभी पीछे से दो बाइकों से 4 बदमाश आए। हमने जैसे ही विरोध किया। उन्होंने कट्‌टे की बट से सिर पर हमला कर दिया। पुलिस युवक को लेकर पुलिस चौकी पहुंची मोहम्मद वासिद अपने से लूट की घटना के बारे में जानकारी दे ही रहा था कि पुलिस के लोग उसे अंदर की ओर ले गए। जब पीड़ित बाहर परिवार के साथ निकला तो उसे कुछ बताने से इनकार कर दिया। जबकि परिवार के लोगों ने भी लूट की बात से मना करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- 3 बाइक से 6 बदमाश आए थे। इन्होंने पहले दोनों युवकों को हेलमेट से पीटा। इसके बाद कट्‌टा निकाल लिया। इसके बाद लोग युवकों को बचाने की हिम्मत नही जुटा पाए। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया- पीड़ित लूट की घटना से इनकार कर रहा है। वहीं, पीड़ित और परिजनों की ओर कोई तहरीर नहीं दी गई है। इसके बाद घायल के परिजन उसे अपने साथ लेकर चले गए। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें पत्नी-बेटे की रिटायर फौजी ने गोली मारकर हत्या की:खुद रेलवे लाइन पर लेटकर सुसाइड किया, कानपुर की वारदात कानपुर में रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और ट्रेन के नीचे लेटकर जान दे दी। वारदात का पता उस वक्त चला, जब पुलिस बाइक के नंबर से फौजी की पहचान कर उसके घर पहुंची। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में गर्मी ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड:यूपी में कल से फिर बारिश के आसार, पारा 32.2 डिग्री तक पहुंचा
    Next Article
    CBSE-ISC बोर्ड परीक्षा आज से शुरू:लखनऊ में पहली बार बना रीजनल सेंटर, पहले दिन हाईस्कूल में मैथ्स का पेपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment