Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में धमकी और मारपीट के दो मामले दर्ज:मुकदमा वापस लेने का दबाव, बैंक कर्मचारी पर रॉड से हमला

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में मारपीट, धमकी और पुराने मुकदमे वापस लेने के दबाव से जुड़े दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सफीपुर प्रथम निवासी रविंद्रनाथ सिंह ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार देर रात प्रशांत तिवारी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उनकी सफेद कार से उनके घर पहुंचा। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए पुराने मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाया। रविंद्रनाथ के इनकार करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी पहले भी उनके बेटे गौरव के मोबाइल पर कॉल कर धमकी दे चुका है, जिसकी कॉल डिटेल उनके पास मौजूद है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। बैंक कर्मचारी पर लोहे की रॉड से हमला दूसरा मामला निजी बैंक कर्मचारी सुनील कुमार सिंह से जुड़ा है। मूल रूप से गाजीपुर के दिलदारनगर निवासी सुनील चकेरी में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनके ही बैंक का कर्मचारी अंशु पाल जबरन उनके कमरे में घुस आया। अंशु ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जगाया। विरोध करने पर उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में गहरी चोट आई। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। दोनों मामलों में केस दर्ज चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांगों को नहीं देना होगा हाउस व वाटर टैक्स:वाराणसी नगर निगम की बैठक में अहम निर्णय, शहर के 2.33 लाख भवन स्वामियों को राहत
    Next Article
    प्रतापगढ़ में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत:दो गंभीर घायल, तीनों कालिकन धाम दर्शन के लिए जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment