Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में TSH सिग्नेचर टेनिस टूर्नामेंट:रोमांचक फाइनल में नितिन जशनानी को दी मात, विमन्यु अग्रवाल बने मेंस सिंगल्स चैंपियन

    2 hours ago

    2

    0

    शहर के 'द स्पोर्ट्स हब' (टीएसएच) में आयोजित सिग्नेचर लॉन टेनिस डे टूर्नामेंट 2026 का खिताब विमन्यु अग्रवाल ने अपने नाम कर लिया है। टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मेंस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में विमन्यु ने नितिन जशनानी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कोर्ट पर घंटों चले इस संघर्ष में विमन्यु ने खेल के निर्णायक मौकों पर अपनी पकड़ बनाए रखी। फाइनल में दिखा विमन्यु का दम मेंस सिंगल्स के फाइनल में विमन्यु अग्रवाल और नितिन जशनानी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों ही खिलाड़ी एक-एक अंक के लिए जूझते नजर आए। हालांकि, विमन्यु ने शानदार सर्विस और दमदार फोरहैंड के दम पर नितिन को 6-4 से पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। इससे पहले सेमीफाइनल में विमन्यु ने अभिनव भाटिया को 4-2 से और नितिन ने नितेश कुमार सिंह को 4-0 से मात देकर फाइनल का टिकट पक्का किया था। अभिनव और नितेश को संयुक्त रूप से दूसरे उपविजेता का खिताब मिला। डबल्स में ऋषभ-शिवम की जोड़ी ने मारी बाजी मेंस डबल्स का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जो अंत में टाईब्रेकर तक खिंचा। ऋषभ गोयल और शिवम की जोड़ी ने जबरदस्त तालमेल दिखाते हुए गौतम खेमका और विशाल खन्ना को 8-6 से हरा दिया। इस वर्ग में विमन्यु अग्रवाल-नितिन जशनानी और दक्ष खंडेलवाल-हरजस कलसी की जोड़ियां दूसरे उपविजेता के स्थान पर रहीं। अनुभवी खिलाड़ियों में गौतम और विशाल चमके 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के डबल्स मुकाबलों में भी खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। इस कैटेगरी के फाइनल में गौतम खेमका और विशाल खन्ना की जोड़ी ने अजय गुप्ता और डॉ. डी.के. जैपुरिया को 6-3 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NCR रेलवे के पहलवान जोंटी कुमार को लक्ष्मण पुरस्कार मिला:सीएम योगी ने कुश्ती में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित
    Next Article
    सरकारी पटरी पर अवैध कब्जे की शिकायत:एटा में ग्रामीणों ने राजस्व विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment