Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, बोले- 20 लाख और बुलेट मांग रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात विवाहिता आकांक्षा मिश्रा (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने पुलिस को उसके फांसी लगाने की सूचना दी थी। वहीं मायके वालों ने शरीर पर चोट के निशान मिलने का दावा करते हुए ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप कल्याणपुर के कला निवासी श्याम मिश्रा सीमेंट कंपनी में गोदाम इंचार्ज हैं। उन्होंने बताया कि बेटी आकांक्षा की शादी 23 अप्रैल 2024 को जूही सफेद कॉलोनी निवासी गौरव बाजपेई उर्फ अनुराग से हुई थी। गौरव निजी कंपनी में मैनेजर है। उसके पिता ओम प्रकाश बाजपेई और मां कांति देवी हैं। श्याम मिश्रा का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल पक्ष मायके से 20 लाख रुपये लाने का दबाव बनाता था, जबकि गौरव बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर आकांक्षा के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। समझाने के बाद कुछ समय शांत रहता था विवाद पिता के मुताबिक आकांक्षा कई बार ससुराल में होने वाली प्रताड़ना के बारे में परिवार को बताती थी। इसके बाद मायके वाले वहां जाकर गौरव और उसके परिजनों को समझाते थे। कुछ समय तक स्थिति सामान्य रहने के बाद दोबारा विवाद शुरू हो जाता था। श्याम मिश्रा ने दामाद पर बेटी के साथ कई बार मारपीट करने का भी आरोप लगाया। रात 2 बजे फोन कर बताया- आकांक्षा ने फांसी लगा ली परिजनों के मुताबिक रविवार रात करीब 2 बजे गौरव ने फोन कर आकांक्षा के फांसी लगाने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग किदवई नगर स्थित उसकी ससुराल पहुंचे। वहां आकांक्षा का शव बेड पर पड़ा मिला। श्याम मिश्रा का कहना है कि आकांक्षा की कलाई और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। इसे देखकर मायके वालों ने आत्महत्या की बात पर सवाल उठाया और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य किदवई नगर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस बोली- तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई किदवई नगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विंध्य एक्सप्रेस-वे मुआवजे को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन:नामांतरण न होने से विक्रेताओं के नाम बन रहा मुआवजा, न्याय की मांग
    Next Article
    मुरादाबाद में CEC का पुतला लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी:ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद और इस्तीफा दो के नारे लगे; पुलिस से नोंकझोंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment