Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर किया सुसाइड:बेटे से बिछड़ने का दर्द बयां किया, कमरे में फंदे से लटका मिला

    22 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक युवक ने अपने बेटे से बिछड़ने के दर्द में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मोहल्ले के एक युवक ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही घर वाले भागते हुए कमरे में पहुंचे तो युवक फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तुरंत रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, करीब छह साल पहले युवक का अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। तलाक के बाद उसकी पत्नी बेटे को अपने साथ ले गई थी। तभी से वह बेटे को याद कर काफी परेशान रहता था और मानसिक तनाव में था। यह मामला मंगलवार देर शाम जूही थाना क्षेत्र का है। 6 साल पहले पति-पत्नी में विवाद हो गया था मृतक की पहचान मनीष उर्फ छोटू (33) के रूप में हुई है। वह जूही के बंबुरहिया इलाके का रहने वाला था और लोडर वाहन चलाकर अपनी जीविका चलाता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में बड़े भाई राजकुमार और उनके परिजन हैं। भतीजे रॉकी ने बताया- मनीष की शादी करीब आठ साल पहले माही से हुई थी। दोनों का एक बेटा पुच्चू है। करीब छह साल पहले पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद समझौता हुआ था, जिसके बाद पत्नी बेटे को अपने साथ लेकर चली गई थी। बेटे से दूर होने के कारण मनीष काफी परेशान रहते थे और अक्सर उसे याद कर रोते थे। मंगलवार को गंगा मेला के दौरान मनीष ने दिनभर दोस्तों के साथ रंग खेला। इसके बाद शाम को वह पहली मंजिल पर अपने कमरे में चले गए। नशे की हालत में होने के कारण परिवार के लोग उनके कमरे में नहीं गए। 25 मिनट बाद मोहल्ले के एक युवक ने लाइव देखा इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने करीब 25 मिनट बाद इंस्टाग्राम पर उनका लाइव वीडियो देखा और तुरंत घरवालों को सूचना दी कि मनीष ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत ऊपर पहुंचे। दरवाजा खोलकर अंदर गए तो मनीष पंखे से लटके मिले और उसी समय उनका इंस्टाग्राम लाइव चल रहा था। परिजनों ने तुरंत रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतारा और पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। गोविंद नगर में वैभव ने की आत्महत्या वहीं, गोविंदनगर इलाके में दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय वैभव शुक्ला ने बुधवार सुबह कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर मां को शक हुआ। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वैभव का शव फंदे से लटका मिला। यह देख घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल कर वैभव का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। --------------------------------- ये भी पढ़ें बस ने अर्टिगा को मारी टक्कर, 2 भाइयों-दोस्त की मौत:शाहजहांपुर में कार काटकर निकाले गए शव; होंडा सिटी खरीदने जा रहे थे शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बस ने आर्टिगा कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक, उसके फुफेरे भाई और एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस सड़क के किनारे गड्‌ढे पर लटक गई। जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में महिला की संदिग्ध मौत:बेड पर मिला शव, मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    अयोध्या में महिला ने 5kg के बच्चे को जन्म दिया:रूदौली CHC में सफल ऑपरेशन से जन्मा, डॉक्टर बोलीं- मां-बेटे दोनों स्वस्थ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment