Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में महिला ने 5kg के बच्चे को जन्म दिया:रूदौली CHC में सफल ऑपरेशन से जन्मा, डॉक्टर बोलीं- मां-बेटे दोनों स्वस्थ

    19 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के सीएचसी रुदौली में चिकित्सकों की टीम ने सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए लगभग 5 किलोग्राम वजनी नवजात शिशु का सुरक्षित जन्म कराया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह सीएचसी रुदौली में अब तक जन्मा सबसे अधिक वजन वाला शिशु है। इस सफल प्रसव के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ में खुशी का माहौल है। पहले देखिए तस्वीरें… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला पिंटू यादव ने बताया कि वे मकदूनपुर के रहने वाले हैं। उनकी शादी 2017 में हुई थी। आज वे दूसरे बच्चे के पिता बने हैं। पेशे से उनके पास गाड़ी रिपेयरिंग की दुकान है। अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे वे सीएचसी रुदौली लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने पत्नी की जांच करने के बाद सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म कराया। बेटे को जन्म देने के बाद पिता पिंटू काफी खुश नजर आए। नवजात का नाम रखा गया प्रियांशु यादव सफल प्रसव के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने नवजात शिशु का नाम प्रियांशु यादव रखा है। बच्चे के जन्म के बाद माता और पिता दोनों बेहद खुश हैं। परिजनों ने अस्पताल की चिकित्सकीय टीम का आभार भी व्यक्त किया। जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ सीएचसी अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन रिजवी ने बताया कि नवजात का वजन करीब 5 किलोग्राम है और जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर नवजात शिशु का वजन करीब 2.5 किलोग्राम के आसपास होता है, लेकिन यह बच्चा सामान्य से काफी अधिक वजन का है। डॉक्टर ने इस सफल ऑपरेशन को अस्पताल की चिकित्सकीय टीम की कुशलता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षित डॉक्टर होने से ऐसे जटिल प्रसव भी सुरक्षित तरीके से कराए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर किया सुसाइड:बेटे से बिछड़ने का दर्द बयां किया, कमरे में फंदे से लटका मिला
    Next Article
    बांदा में चेन स्नेचिंग गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार:तमंचा, चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment