Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर मंडल में BSP ने 6 जिलों के अध्यक्ष बदले:2027 चुनाव से पहले मायावती का संगठन मजबूत करने पर जोर

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर मंडल में संगठन को मजबूत करने के लिए मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। बहुजन समाज पार्टी ने एक साथ मंडल के छह जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। इस बदलाव को 2027 के चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनको मिली जिम्मेदारी कानपुर नगर- सुशील कुमार कानपुर देहात- रामप्रकाश निराला इटावा- नरेंद्र जाटव फर्रुखाबाद- नागेंद्र पाल जाटव कन्नौज- सुशील गौतम औरैया- शैलेंद्र दोहरे कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश निराला ने बताया कि वह वर्ष 1997 से पार्टी में सक्रिय हैं। उन्होंने विधानसभा प्रभारी से लेकर मंडल अध्यक्ष तक कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने पर फोकस पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। संगठन में नई ऊर्जा भरने और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से इन नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1.7 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:दंपति से लूट का खुलासा, तमंचा-नकदी भी बरामद
    Next Article
    सीएसजेएमयू में दो बड़ी खो-खो चैंपियनशिप:6 से 16 अप्रैल तक मुकाबले, 870 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment