Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1.7 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:दंपति से लूट का खुलासा, तमंचा-नकदी भी बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद में कटघर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार और लूट की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को 1.7 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने एक दंपति से हुई लूट की वारदात का भी खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम अवैध चरस, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 2500 रुपए नकद, एक पीली धातु की बाली और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम गोट निवासी अमन (24) और सक्टू नगला निवासी आसिफ (38) को दबोचा। तलाशी में अमन के पास से 1150 ग्राम और आसिफ के पास से 550 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि करीब पांच-छह दिन पहले उन्होंने मुढापाण्डे थाना क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री के पास एक बाइक सवार दंपति को तमंचे के बल पर रोका था। उन्होंने दंपति से मोबाइल फोन, 4000 रुपए नकद और महिला की कान की बाली लूट ली थी। लूटा गया मोबाइल अगले दिन तोड़कर झाड़ियों में फेंक दिया गया था। इस संबंध में मुढापाण्डे थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी चरस तस्करी के साथ-साथ सुनसान इलाकों में महिलाओं और राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करते थे। आरोपी आसिफ के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, चोरी और लूट जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कटघर पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के दिनों की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।q
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्रैया सीट पर कौन मजबूत, विधायक अजय या कोई और:सपा से कौशलेन्द्र या हरिद्वार मिश्रा में कौन पसंद, किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    कानपुर मंडल में BSP ने 6 जिलों के अध्यक्ष बदले:2027 चुनाव से पहले मायावती का संगठन मजबूत करने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment