Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पुलिस की हाई प्रोफाइल रेव पार्टी पर रेड:NRI सिटी के क्लब में चल रही थी LSD ड्रग्स पार्टी, IIT-यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट के साथ 140 रईसजादे थे शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर पुलिस ने NRI सिटी स्थित क्लब में चल रही हाई प्रोफाइल रेव पार्टी में रेड मारकर ड्रग्स डीलर व पार्टी ऑर्गनाइजर को अरेस्ट कर लिया। क्लब में चोरी छिपे रेव पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसके लिए एक हजार रुपए इंट्री फीस रखी गई थी। पार्टी में हाई प्रोफाइल ड्रग LSD के साथ चरस, गांजा व शराब परोसी जा रही थी। पार्टी का इनविटेशन इंस्टाग्राम के जरिए दिया जा रहा था। दो पुलिसकर्मी इंट्री लेकर पार्टी में पहुंचे थे इस पूरी पार्टी में कानपुर IIT, यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और कानपुर के 140 रईसजादे शामिल थे। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को इस रेव पार्टी की भनक लगते ही इस पूरे रैकेट के खुलासे के लिए जाल बिछाया और दो पुलिसकर्मी बकायदा एक–एक हजार रुपए इंट्री फीस देकर इस पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। हाई प्रोफाइल पार्टी के चरम पर पहुंचते ही SOG ने छापेमारी कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। इंस्टाग्राम पर भेजा जा रहा था पार्टी इनविटेशन पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने प्रेस कांफ्रेस कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शहर में कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर NRI सिटी के स्टेला नाओमी होटल में Sonic Shift नाम से पार्टी का आमंत्रण भेजा जा रहा था, जिसकी इंट्री फीस एक हजार रुपए थे। पार्टी में हाई प्रोफाइल ड्रग्स के इस्तेमाल की जानकारी पर SOG टीम को सक्रिय किया गया था। शहर में पार्टी में चल रहे ड्रग्स रैकेट के खुलासा करने के लिए पुलिस टीम के दो मेंबरों ने बकायदा इंट्री फीस लेकर पार्टी के पास लिए। इसके बाद शुक्रवार देर रात पुलिस टीम के सदस्य पार्टी में पहुंचे, जहां हाई प्रोफाइल ड्रग्स LSD, चरस, गांजा व शराब परोसी जा रही थी। देर रात करीब 2:30 बजे पुलिस टीम ने पार्टी में छापेमारी कर पार्टी ऑर्गनाइजर जाजमऊ निवासी मो. फरदीन व गुमटी, संत नगर चौराहा निवासी ड्रग्स डीलर मोहित जायसवाल को अरेस्ट कर लिया। मोहित राजस्थान के पुष्कर से पार्टी में LSD बेचने के लिए लाया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मो फरदीन लेदर का कारोबारी है, जबकि मोहित जायसवाल हार्डवेयर कारोबारी है। बताया कि LSD नशे का खुमार सिर पर चढ़ाने के लिए पार्टी में बड़े-बड़े पोस्टर व प्रोजेक्टर लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि LSD चखने के बाद इन पोस्टरों और प्रोजेक्टर पर बनकर आ रहे चित्रों को देखने से नशा चरम पर पहुंचा है। पार्टी में 0.15 ग्राम LSD, 23.47 ग्राम गांजा, 5.49 ग्राम चरस, 1.19 कोकीन, 0.60 ग्राम हसीस, 5 क्रशर, स्मोकिंग फिल्टर, 49 हजार कैश बरामद किया है। इस पार्टी में कानपुर IIT, यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट के साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, कानपुर के 140 रईसजादे शामिल होने के लिए आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'YES' से फाउंडर चेयरमैन को भी निकाला गया:अनूप शंखधार बोले-'यस' में हिटलरशाही, कहा- हम EPCH से सवाल पूछते हैं वो यस से निकाल देते हैं
    Next Article
    बलरामपुर में बलात्कार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर शोषण के मामलों में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment