Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में बलात्कार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर शोषण के मामलों में कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जनपद के गैण्डास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिला अपराधों के दो अलग-अलग मामलों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा गया, जबकि दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को भी दबोच लिया गया। अपहृत नाबालिग को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पहला मामला 3 अप्रैल 2026 का है। जहां एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक उनकी 16 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी जगप्रसाद पुत्र रामराज निवासी शहजौरा बिगहवा नसीरडीह, थाना सादुल्लानगर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद नाबालिग को महिला आरक्षी की देखरेख में वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। शादी का झांसा देकर रेप किया दूसरा मामला 15 अप्रैल 2026 का है। जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राशिद अली पुत्र रमजान अली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गैण्डास बुजुर्ग के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस की हाई प्रोफाइल रेव पार्टी पर रेड:NRI सिटी के क्लब में चल रही थी LSD ड्रग्स पार्टी, IIT-यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट के साथ 140 रईसजादे थे शामिल
    Next Article
    DM नहीं आए, CDO ने सुनी फरियाद:अयोध्या में समाधान दिवस, शिकायतकर्ता बोला- 2021 से 57 शिकायत; जमीन से कब्जा नहीं हटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment