Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पुलिस ने 3-चोरों को दबोचा, 8-लाख का माल बरामद:बर्रा के दो ताला बंद घरों से उड़ाया था लाखों का माल, लोडर समेत 8 लाख के जेवरात बरामद

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर के डीसीपी साउथ ने बर्रा के दो घरों में ताबड़तोड़ लाखों की चोरी को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को अरेस्ट कर लिया। इसमें से दो शातिर टीनएजर्स चोर तो दिन में गली-गली घूमकर ताला बंद घरों की रेकी करते थे। इसके बाद देर रात ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। एक घर में चोरी के बाद गृहस्थी समेटकर भाग निकले थे, सीसीटीवी में लोडर का नंबर आने के बाद पुलिस शातिर चोरों तक पहुंच गई और दो घरों से हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर दिया। चोरों के पास से 8 लाख का चोरी का माल और लोडर पुलिस ने बरामद किया है। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। 100 सीसीटीवी खंगालकर शातिर चोरों तक पहुंची पुलिस डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बीती 18 जनवरी को बर्रा-7 निवासी प्रदीप प्रजापति के बंद घर से लाखों की चोरी हुई थी। घटना के वक्त वह परिवार समेत भाई की शादी में शामिल होने के लिए कानपुर देहात के सिकंदर स्थित पैतृक गांव कांधी गए थे। अगले दिन उनके पड़ोसी विक्की ने उन्हें चोरी की सूचना दी थी। घर पहुंचे तो देखा कि घर से जेवरात समेत अन्य लाखों का कीमती सामान गायब था। इसी तरह बर्रा-4 निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर हर्षित चौहान के यहां 16 फरवरी को चोरों ने घटना की थी। उस वक्त उनकी शिक्षिका मां बेटी को रीट की परीक्षा दिलाने के लिए राजस्थान गई थी। पर ताला बंद था। उनके भी पड़ोसी ने उन्हें फोन करके चोरी की सूचना दी थी। हालांकि साफ्टवेयर इंजीनियर के घर पर पिकप लगाकर चोरी करते हुए आरोपित कैद हो गए थे। इसके बाद मुकदमा दर्ज करके करीब 100 सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने तीनों शातिर चोरों को अरेस्ट कर लिया। पकड़े गए शातिर चोर विक्रम पर औरैया, कानपुर देहात, गुजैनी, नौबस्ता, बर्रा और रावतपुर थाने में चोरी समेत अन्य गंभीर तरह के 13 मुकदमें दर्ज हैं। जबकि आरोपित राजकश्यप पर लखनऊ के सरोजनी नगर व बर्रा समेत तीन मुकदमे हैं। इसके अलावा अंकित पर बर्रा थाने में दो मामले दर्ज हैं। पकड़ी गई पिकप आरोपित विक्रम की पत्नी के नाम पर हैं। आरोपितों से पूछताछ में उनके कुछ और साथियों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश में टीमें लगाई है। आरोपितों के खिलाफ गैंग्स्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में पति की मारपीट से पत्नी का सुसाइड:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, मां के शव के पास बैठकर रोता रहा मासूम
    Next Article
    मैनपुरी में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का,VIDEO:सड़क पर गिराकर मारते रहे दबंग, हाथ जोड़कर छोड़ने की मिन्नत करता रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment