Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पति की मारपीट से पत्नी का सुसाइड:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, मां के शव के पास बैठकर रोता रहा मासूम

    5 hours ago

    1

    0

    संभल में एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष से परेशान होकर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उक्त घटना संभल जनपद की तहसील चंदौसी के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव भगतपुर पेली की है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय नेहा पत्नी कृष्णपाल के रूप में हुई है। उसका डेढ़ साल का एक बेटा आरव है। घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई। सूचना मिलने पर सीओ दीपक तिवारी पुलिस बल के साथ करीब 3 बजे गांव पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम करीब 5 बजे मृतका के पिता सत्येंद्र सिंह, जो जनपद बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव चुल्राहा के निवासी हैं, थाने पहुंचे। सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नेहा की शादी तीन साल पहले भगतपुर निवासी रमेश सिंह के बेटे कृष्णपाल से की थी। उन्होंने अपने दामाद कृष्णपाल और ससुर रमेश सिंह पर मारपीट कर नेहा की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। गांव में रहने वाले मृतका के मौसा कृपाल सिंह पुत्र हुकुम सिंह ने फोन पर सत्येंद्र सिंह को घटना की सूचना दी थी। मृतका के पिता सत्येंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पति और ससुराल वाले परेशान करते थे, जिसमें ससुर की भूमिका अधिक थी। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने नेहा को चार बार नया मोबाइल दिलाया, लेकिन हर बार दामाद ने उसे तोड़ दिया। उनका कहना है कि वे शादी में दिए गए दहेज से भी असंतुष्ट थे। नेहा की मां नीतू ने बताया कि ससुराल वाले उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे और उसे 'कहीं जाकर मर जाने' को कहते थे। थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने पुष्टि की कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में राधा कृष्ण की फूलों की होली, VIDEO:मारवाड़ी युवा मंच उड़ान के आयोजन में जमकर थिरकीं महिलाएं, मचाया धमाल
    Next Article
    कानपुर पुलिस ने 3-चोरों को दबोचा, 8-लाख का माल बरामद:बर्रा के दो ताला बंद घरों से उड़ाया था लाखों का माल, लोडर समेत 8 लाख के जेवरात बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment