Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर रोजगार मेले में 322 युवाओं का चयन:'नव निर्माण के नौ वर्ष' कार्यक्रम के तहत मिला अवसर

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के 'नव निर्माण के नौ वर्ष' कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 322 बेरोजगार युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर नगर और उत्तम प्राइवेट आईटीआई, सनिगवां रोड के संयुक्त तत्वावधान में यह मेला शुक्रवार को उत्तम प्राइवेट आईटीआई कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पाण्डेय और सहायक सेवायोजन अधिकारी हिमांशु यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक अशोक शर्मा और प्रबंधक उर्मिला शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। महापौर प्रमिला पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को अपने कौशल को निखारने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सहायक सेवायोजन अधिकारी हिमांशु यादव ने सेवायोजन पोर्टल, आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का लक्ष्य हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराना है। मेले में कुल 11 कंपनियों ने भाग लिया, जिन्होंने 1210 पदों के लिए भर्तियां कीं। ये कंपनियां हरियाणा, गुजरात, गाज़ियाबाद, कानपुर और लखनऊ जैसे विभिन्न शहरों से थीं। इनमें इलेक्ट्रिकल, सर्विस, मैन्युफैक्चरिंग और अन्य सेक्टर से जुड़ी संस्थाएं शामिल थीं। कानपुर में आयोजित इस रोजगार मेले में फतेहपुर, बांदा, उन्नाव, कानपुर देहात और कानपुर नगर से कुल 524 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 322 अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर 10,000 रुपये से 26,800 रुपये प्रतिमाह वेतन पर चयनित किया गया। हालांकि, कुल 13 कंपनियों को मेले में भर्ती करनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से दो कंपनियों के अधिकारी उपस्थित नहीं हो पाए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशीष मिश्रा, सतीश पाण्डेय, हेम अग्निहोत्री, शैलेन्द्र कुमार, अजय कुमार शुक्ला, प्रशांत कुमार और शिवशंकर सिंह का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर विधायक ने भेजा बिजली सुधार का प्लान:कई ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ेगी, नए लगेंगे और केबल बदलेगी
    Next Article
    कानपुर देहात में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कार्यक्रम:बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment