Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लिफ्ट में फंसे 18 यात्री:लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला, चीखते-चिल्लाते रहे, नहीं मिली मदद

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार को लिफ्ट में कई यात्री फंस गए। रोने और चीखने-चिल्लने का आवाज सुनकर यात्रियों ने ही लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान करीब 20 मिनट तक स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन मदद के लिए रेलवे का कोई अफस नहीं पहुंचा। फंसे हुए यात्री भी लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद बगैर कोई कंप्लेन किए चले और अफसरों ने भी पल्ला झाड़ लिया। यात्री चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन रेलने की तरफ से नहीं मिली मदद कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 व 3 पर बनी लिफ्ट शनिवार दोपहर को अचानक बंद हो गई और उसमे 18 यात्री फंस गए। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद यात्रियों ने जबरन लिफ्ट को खोला तब जाकर करीब 15 से 20 मिनट में लिफ्ट में फंसे यात्री बाहर निकल सके। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली, लेकिन इस दौरान कोई भी रेलवे का प्रशासनिक व टेक्निकल अफसर मौके पर नहीं पहुंच सका। जीआरपी के दो सिपाही जरूर मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद की। लिफ्ट को तोड़कर निकालने के दौरान अगर लिफ्ट चल जाती तो किसी की जान भी जा सकती थी, लेकिन यात्रियों ने अपनी जान पर खेलकर दोनों दरवाजों को खींचने के बाद किसी तरह भीतर से बाहर निकले। रेलवे अफसर बोले-दरवाजा तोड़ने वालों पर एक्शन होगा मामले में बात करने पर स्टेशन सुप्रीटेंडेंट अवधेश द्विवेदी ने कहा कि लिफ्ट की क्षमता 15 यात्रियों की है, इसमें 18 यात्री फंस नहीं सकते हैं। यात्रियों ने ओवरलोड होने के बाद उसमे कुछ तकनीकी छेड़खानी की है। इस वजह से लिफ्ट बंद हो गई होगी। जिस तरह से रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए लिफ्ट का दरवाजा तोड़ा गया है। दरवाजा तोड़ने वालों के खिलाफ विधिक एक्शन लिया जाएगा। पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रनिंग-प्राणायाम एक साथ खतरनाक:फिजियोलॉजी विशेषज्ञ ने दी चेतावनी, बिगड़ सकता है शरीर का संतुलन
    Next Article
    पनकी हादसे में श्रद्धालु बोले- ईश्वर ने हमें बचा लिया:भजन गाते जा रहे थे, अचानक धमाके से मची चीख-पुकार; घायलों ने बताई आपबीती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment