Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में 20 हजार लोग दंगल देखने पहुंचे:पहलवान मौसम ने टाइगर को 5 सेकंड में 4 पटखनी दी, लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली-ई-रिक्शा पर चढ़कर देखा

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में रविवार को आयोजित 19वें विराट दंगल में देश के कोने-कोने से आए पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। सपा नेता पुष्पेंद्र यादव के संयोजन में आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। मुकाबले देखने के लिए 20 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण मैदान के आसपास भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा। दंगल का मुख्य आकर्षण आखिरी कुश्ती रही। इसमें भारत केसरी रामेश्वर यादव और दिल्ली के संजय पहलवान आमने-सामने आए। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। काफी देर तक चले संघर्ष में दोनों ने अपने दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित किया। आखिरकार रामेश्वर यादव ने संजय पहलवान को शिकस्त देकर मुख्य मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी जीत पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। दंगल का आयोजन रसूलाबाद के नैला कटरा में हुआ। देखें, 2 तस्वीरें… अन्य मुकाबलों में भी दिखा दमखम दंगल में हुए अन्य मुकाबलों में हनुमानगढ़ी के ज्ञान दास बाबा ने अंबाला के राहुल पांडेय को हराया। मौशम अली ने टाइगर पहलवान को पराजित किया, जबकि बरेली के गोपाल पहलवान ने सोनीपत के प्रदीप पहलवान को मात दी। नेपाल के देवा थापा ने गंगानगर के सोनी पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। वहीं, टाइगर पहलवान ने राणा पहलवान को शिकस्त दी। महिला पहलवानों के मुकाबले भी आकर्षण का केंद्र रहे। रूबी पहलवान और सोनी पहलवान के बीच हुई कुश्ती में दोनों ने शानदार दांव-पेच दिखाए। मुकाबले के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। आखिरकार रूबी पहलवान ने सोनी पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और वाहनों पर खड़े होकर देखा मुकाबला दंगल के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैदान में जगह कम पड़ने के कारण कई लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ई-रिक्शा और मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर कुश्ती देखते रहे। पहलवानों के हर दांव और पलटवार पर दर्शकों की तालियों से पूरा परिसर गूंज उठता था। मुकाबलों के दौरान दर्शक लगातार पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे। आयोजक पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि पारंपरिक कुश्ती भारतीय संस्कृति और ग्रामीण खेल विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच के लिए खेलों को बढ़ावा देना आवश्यक है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां रहीं मौजूद कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजाराम पाल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव समेत राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई हस्तियां मौजूद रहीं। जिला पंचायत सदस्य एवं दंगल आयोजन समिति के सदस्य अंकित सिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद यादव, सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलदीप संखवार, जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान, पूर्व प्रत्याशी कमलेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव, सुरेश सचान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेदव्यास निराला, दीवान यादव, राजू यादव, नरेंद्र यादव, अनिरुद्ध यादव भंते और रेफरी विश्राम सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वंदे भारत के यात्रियों पर मधुमक्खियों का हमला, 12 घायल:झांसी में रेलवे बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद पहुंची मदद, महिला की हालत बिगड़ी
    Next Article
    यूनिवर्सिटी से लौट रहे दो भाइयों पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला:जान बचाकर भागे भाई, आरोपियों ने कार तोड़ी; 3 नामजद पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment