Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू:वैचारिक मजबूती, बूथ प्रबंधन पर जोर; विधायक पूनम संखवार ने किया संबोधित

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को झींझक स्थित शांति विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, विधायक पूनम शंखवार, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान और मदन पांडेय ने किया। सत्र को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य भारत का पुनर्निर्माण करना, समाज में जन-जागरण लाना और उसे सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाना है। सचान ने बताया कि भाजपा के सिद्धांत प्राचीन सभ्यता और संस्कृति में निहित हैं, जो आधुनिकता, विज्ञान, तकनीक और लोकतंत्र में भी विश्वास रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक न्याय, समान अवसर और धार्मिक स्वतंत्रता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। एकात्म मानव दर्शन को पार्टी का मूल दर्शन बताते हुए उन्होंने राष्ट्रीय पहचान के महत्व पर जोर दिया और कहा कि भाजपा अपने सिद्धांतों व कार्यशैली के बल पर दो सीटों से बढ़कर आज 303 सीटों तक पहुंची है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों लोगों को आवास मिला सचान ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने और राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों लोगों को आवास मिला है और आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने जैसे कदम भी सरकार ने उठाए हैं। विधायक पूनम शंखवार ने अपने संबोधन में बूथ प्रबंधन और "मन की बात" कार्यक्रम की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर के संदेशों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। विभिन्न विकास कार्यों को दर्शाया गया कार्यक्रम स्थल पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों को दर्शाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बबलू शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, राजेश सचान, केपी सिंह, रागिनी भदौरिया, ऋषि सिंह, जीतेंद्र द्विवेदी, अमित तिवारी, सोनू श्याम, मोहन दुबे, बब्बन शर्मा, दिग्विजेंद्र प्रताप सिंह, रंजना दुबे, अटल वाजपेई, राजेश सिंह, पंकज दुबे, बृजेश त्रिपाठी, बालजी शुक्ला, अंशु तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद नगर सीट पर संजीव शर्मा या पवन गोयल मजबूत:सपा से विशाल शर्मा, अभिषेक गर्ग या सिंध राज जाटव हैं पहली पसंद, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    प्रधानाचार्य पर सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में मुकदमा दर्ज, परीक्षा परिणाम लेने स्कूल गई थी स्कूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment