Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानाचार्य पर सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में मुकदमा दर्ज, परीक्षा परिणाम लेने स्कूल गई थी स्कूल

    5 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई। 13 वर्षीय छात्रा अपना परीक्षा परिणाम लेने स्कूल गई थी। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उसे रिजल्ट देने के बहाने अपने कार्यालय में बुलाया और एकांत का फायदा उठाकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, छात्रा बार-बार विनती करती रही और विरोध करती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी बात नहीं सुनी। छात्रा किसी तरह वहां से छूटकर घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई। घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा के माता-पिता स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य से बात करनी चाही। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपमानित किया। साथ ही उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद से नाबालिग छात्रा गहरे मानसिक तनाव और डर में है। परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार असुरक्षा महसूस कर रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि- मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। किसी भी सूरत में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू:वैचारिक मजबूती, बूथ प्रबंधन पर जोर; विधायक पूनम संखवार ने किया संबोधित
    Next Article
    फर्रूखाबद में तहसील समाधान दिवस में पैमाइश विवाद पर हंगामा:विधायक-एसडीएम में तीखी नोकझोंक, जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment