Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में मौरंग से लदा ट्रक नाले में गिरा:चालक-परिचालक घायल; ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला; अस्पताल में भर्ती कराया

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार भोर पहर सुरासी गांव के पास एक बड़ा हादसा टल गया। मौरंग से लदा एक 14 टायर ट्रक नाले की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए सीधे नाले में जा गिरा। ट्रक सिकंदरा से रसूलाबाद की ओर जा रहा था। दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक के चालक और परिचालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को नाले से बाहर निकाला। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक मौरंग से ओवरलोड था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पुलिया से नीचे जा गिरा। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुलिया के पास पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ लोगों का अनुमान है कि चालक ने किसी आवारा पशु को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया होगा, जबकि कुछ अन्य का मानना है कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हुआ। मंगलपुर थाना के एसएसआई कमलेश यादव ने इस संबंध में बताया कि हादसे की कोई आधिकारिक सूचना अभी तक थाने में प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया की मरम्मत कराने, मजबूत पैराफिट बनाने और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के काशीराम आवास में युवक ने की आत्महत्या:घर के अंदर फंदे पर लटका मिला शव, 3 साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    मथुरा ई-चालान ऑफिस में होमगार्ड का शव मिला:रात में ड्यूटी पर आया था, सुबह फंदे पर लटका मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment