Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा ई-चालान ऑफिस में होमगार्ड का शव मिला:रात में ड्यूटी पर आया था, सुबह फंदे पर लटका मिला

    13 hours ago

    1

    0

    मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह ई-चालान ऑफिस परिसर में एक होमगार्ड का शव फांसी पर लटका मिला। यह कार्यालय एसएसपी कार्यालय के पास स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह जब कार्यालय के कर्मचारी पहुंचे, तो उन्होंने होमगार्ड का शव पंखे के कुंडे से लटका देखा। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सदर बाजार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बलदेव थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौना निवासी लखन पुत्र मलखान सिंह के रूप में हुई है। लखन की ड्यूटी ई-चालान ऑफिस में थी और वह मंगलवार रात ड्यूटी पर आया था। बुधवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले की गहनता से जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में मौरंग से लदा ट्रक नाले में गिरा:चालक-परिचालक घायल; ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला; अस्पताल में भर्ती कराया
    Next Article
    अंबेडकरनगर में चूड़ी गली में लगी भीषण आग:दरगाह किछौछा में 10 दुकानें जलकर राख, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment