Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त:दुर्घटनाएं कम करने स्कूलों, कॉलेजों में जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी कपिल सिंह ने की। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय भी इसमें विशेष रूप से उपस्थित थीं। बैठक के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ट्रैफिक प्रबंधन, अवैध अतिक्रमण हटाने, ब्लैक स्पॉट में सुधार, सुरक्षा संकेतकों की स्थापना और जन-जागरूकता अभियानों पर गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। इनमें राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों के किनारे से अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाना, अवैध टैक्सी व बस स्टैंड के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाना और प्रमुख चौराहों व विद्यालयों के पास स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप तथा रिफ्लेक्टर युक्त साइनेज लगाना शामिल है। उन्होंने ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर त्वरित सुधार कार्य कराने, बिना नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग और गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। साथ ही, हेलमेट व सीट बेल्ट को अनिवार्य रूप से लागू कराने और स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। दुर्घटना के बाद 'गोल्डन आवर' में राहत-बचाव कार्य अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जन-जागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूलों, कॉलेजों और ग्राम पंचायत स्तर पर शपथ, रैली, नुक्कड़ नाटक व प्रचार वाहनों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, बारा से कालपी हाईवे पर चल रहे मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में लोक निर्माण, पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन पर जोर देते हुए नागरिकों से जागरूक और जिम्मेदार बनने की अपील की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में घायल दूसरे मजदूर की मौत:ट्रैक्टर-ऑटो टक्कर में 8 लोग हुए थे घायल, चीनी मिल में काम करते थे
    Next Article
    गोरखपुर में रविवार को रहेगी बिजली कटौती:यूटिलिटी शिफ्टिंग और सीएम ग्रीड योजना का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment