Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में SHG गठन पर CDO सख्त:सिर्फ कागजी नहीं, बैंक लिंकेज-रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विधान जायसवाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में स्वयं सहायता समूह (SHG) गठन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि समूह गठन महज औपचारिकता न रह जाए, बल्कि उन्हें बैंक लिंकेज, ऋण सुविधा, प्रशिक्षण और विपणन से जोड़ा जाए। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को तेजी से स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिल सकें और वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान समूह गठन, सुदृढ़ीकरण और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने की प्रगति की विस्तृत समीक्षा भी की गई। हर ब्लॉक में साप्ताहिक मॉनिटरिंग के निर्देश बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक विकास खंड में SHG गठन की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक समूह नहीं बने हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। NRLM योजनाओं से जोड़ने और आय बढ़ाने पर फोकस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गठित समूहों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए। साथ ही, उन्हें स्थानीय उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण और विपणन से जोड़कर उनकी आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जाए। आर्थिक के साथ सामाजिक सशक्तिकरण भी लक्ष्य सीडीओ विधान जायसवाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ उनके सामाजिक सशक्तिकरण को भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोहराया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में हीट वेव से बचाव को कोल्ड रूम शुरू:जिला अस्पताल में 8 बेड का कोल्ड रूम, लू से बचाव की एडवाइजरी जारी
    Next Article
    आजमगढ़ में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा:3 घंटे टावर पर चढ़ी रही प्रेमिका को पुलिस ने समझा बुझाकर नीचे उतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment