Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में दबंगों ने पैतृक जमीन पर किया कब्जा:भू-माफियाओं पर पेड़ काटने, जानलेवा हमले का आरोप, DM से कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे के वार्ड नंबर 16, कन्हैया नगर निवासी एक दलित युवक ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। युवक ने भूमाफियाओं पर अपनी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा करने, पेड़ काटने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित सुनील पुत्र छोटेलाल ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके बाबा बाबूलाल पिछले लगभग 70 वर्षों से हाईवे किनारे स्थित एक बंजर भूमि पर बगीचा और फूलवारी लगाकर रह रहे थे। इस भूमि पर एक कच्चा-पक्का मकान और तीन शेड भी बने हुए हैं। सुनील के अनुसार, वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और यह उनके रहने की एकमात्र जगह है। आरोप है कि क्षेत्र के दबंग और कथित भूमाफिया संजीव कुमार सिंह उर्फ राजन सिंह (निवासी ग्राम सलावतपुर) अपने 10-15 अज्ञात साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जबरन बगीचे में लगे नीम, शीशम और यूकेलिप्टस जैसे कीमती पेड़ कटवा दिए। इसके अलावा, पीड़ित की गुमटी भी उठा ले गए। सुनील ने बताया कि 14 अक्टूबर 2025 को दबंगों ने उनका कच्चा कमरा भी गिरा दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। सुनील का आरोप है कि उन्होंने कई बार आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन विपक्षियों की कथित साठगांठ के कारण पुलिस ने मनगढ़ंत रिपोर्ट लगा दी। पीड़ित परिवार पर रंगदारी का झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है। पीड़ित ने कहा कि पुलिस रिपोर्ट में तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है। उनका दावा है कि दबंग उनकी जमीन पर जबरन निर्माण कार्य कर रहे हैं और असलहों के बल पर उन्हें घर खाली करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, किसी उच्चाधिकारी से इसकी जांच करवाने और अपने तथा अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतियोगी परीक्षाओं में ‘फरमान मियां’ का नाम:बरेली की पहचान या बदलती परीक्षा प्रवृत्ति का संकेत?
    Next Article
    जालौन में शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प:स्कूल चलो अभियान को मिला जनसमर्थन, निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment