Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प:स्कूल चलो अभियान को मिला जनसमर्थन, निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में ठोस पहल की गई। विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “हर बच्चा स्कूल, हर बच्चा निपुण” के लक्ष्य को पूरा करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति बच्चों में उत्साह बढ़ा। साथ ही डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा किए गए थर्ड पार्टी असेसमेंट में निपुण घोषित 269 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत से विद्यालयों में गुणवत्ता आई है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने शिक्षा को विकास की कुंजी बताते हुए कहा कि इस अभियान से हर बच्चा मुख्यधारा से जुड़ेगा और आत्मनिर्भर बनेगा। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अभियान को मिशन मोड में चलाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि 6 से 14 वर्ष के सभी गैर-नामांकित बच्चों को चिन्हित कर स्कूल से जोड़ा जाए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जालौन में शत-प्रतिशत नामांकन और निपुणता का लक्ष्य हर हाल में हासिल किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में दबंगों ने पैतृक जमीन पर किया कब्जा:भू-माफियाओं पर पेड़ काटने, जानलेवा हमले का आरोप, DM से कार्रवाई की मांग
    Next Article
    कौशांबी में नाबालिग से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी:आरोपी गिरफ्तार, किशोरी से मांगा था मोबाइल नंबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment