Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर दक्षिण की नई BJP टीम की बैठक:क्षेत्रिय अध्यक्ष बोले- संगठन को मजबूत बनाएंगे, चुनाव से पहले बूथ स्तर पर काम करेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला कार्यकारिणी और पूर्व पदाधिकारियों का परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने की। उन्होंने नए और पुराने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के अनुसार काम करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय दिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानपुर दक्षिण तीनों विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया गया। प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे जोश के साथ संग्ठन के लिए काम करना है। पुराने व नए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर चुनाव से पहले हर बूथ पर पूरी ताकत से काम करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनवमी पर राम मंदिर में भव्य आयोजन:56 भोग और सूर्य तिलक होगा आकर्षक, पूरे देश में सीधा प्रसारण होगा
    Next Article
    नगर आयुक्त को वार्ड 61 में 46 सफाई-कर्मचारी मिले अनुपस्थित:सफाई पर्यवेक्षक का वेतन रोका, जोनल स्वच्छता अधिकारी मुख्यालय अटैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment