Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर यूनिवर्सिटी में एथलेटिक्स का जलवा:भगत सिंह हाउस के धावकों ने मैदान मार लिया, 5 गोल्ड जीतकर बने ओवरऑल चैंपियन

    1 hour ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को छात्र-छात्राओं की रफ्तार और दमखम का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 'इंट्राम्यूरल एथलेटिक्स प्रतियोगिता' में भगत सिंह हाउस के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को पीछे छोड़ दिया। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों के बाद 5 स्वर्ण पदकों के साथ भगत सिंह हाउस ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हालांकि पदक तालिका में महाराणा प्रताप हाउस ने भी कुल 10 पदक हासिल किए, लेकिन गोल्ड मेडल की संख्या कम होने के कारण उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। ट्रैक पर प्रज्ञा की 'हैट्रिक',100, 200 मीटर और लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड मैदान पर सबसे ज्यादा चर्चा भगत सिंह हाउस की प्रज्ञा कुशवाहा की रही। प्रज्ञा ने अपनी तेज दौड़ और सटीक जंप से विरोधी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्होंने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप में पहला स्थान हासिल कर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। वहीं 400 मीटर महिला दौड़ में भी इसी हाउस की कीर्ति कमल ने सोना और टीना ने चांदी जीतकर दबदबा बनाए रखा। महाराणा प्रताप हाउस के शेरों ने भी दिखाया दम पुरुष वर्ग के मुकाबलों में महाराणा प्रताप हाउस का जलवा रहा। 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में अजीत और 200 मीटर में सूरज यादव ने अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया और गोल्ड मेडल जीते। लॉन्ग जंप में भी इसी हाउस के विशेष कुमार ने लंबी छलांग लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 400 मीटर पुरुष दौड़ में आजाद हाउस के अंश और शॉटपुट में प्रतीक ने बाजी मारी। सबसे रोमांचक मुकाबला 4x100 मीटर मिक्स्ड रिले का रहा, जिसमें महाराणा प्रताप हाउस की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। आजाद हाउस तीसरे और शिवाजी हाउस चौथे नंबर पर समापन समारोह में क्रीड़ा सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा और विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। फाइनल पदक तालिका में भगत सिंह हाउस 5 गोल्ड के साथ टॉप पर रहा। दूसरे नंबर पर 4 गोल्ड के साथ महाराणा प्रताप हाउस, 2 गोल्ड के साथ आजाद हाउस तीसरे और बिना किसी गोल्ड के शिवाजी हाउस चौथे स्थान पर रहा। इस मौके पर एथलेटिक्स कोच राहुल दीक्षित, डॉ. प्रभाकर पांडे और अभिषेक मिश्रा सहित कई शिक्षक और प्रशिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में ट्रैक्टर से गिरकर 6वीं की छात्रा की मौत:परिजनों के साथ रतनगढ़ माता जा रही थी, बोनट से गिरकर पहिए के नीचे आई
    Next Article
    वोट ही लोकप्रियता का पैमाना:कप्तानगंज से सपा विधायक अतुल चौधरी बोले- पुल और सड़कें बनवाई, 2027 में अधूरे काम होंगे पूरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment