Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर यूनिवर्सिटी ने उत्तराखंड को 33 अंकों से हराया:खो-खो अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता, एलपीयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी भी अगले दौर में पहुंचीं

    4 hours ago

    2

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के मैदान पर चल रही नॉर्थ जोन पुरुष खो-खो अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के चौथे दिन मेजबान टीम का जलवा रहा। गुरुवार को खेले गए क्वालिफायर मुकाबलों में कानपुर यूनिवर्सिटी ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड यूनिवर्सिटी को एकतरफा मुकाबले में हराकर अपनी ताकत का अहसास कराया। प्रतियोगिता अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक दौर में पहुंच गई है। कानपुर यूनिवर्सिटी ने दिखाई अपनी बादशाहत चौथे दिन का सबसे चर्चित मुकाबला मेजबान सीएसजेएमयू और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के बीच रहा। इस मैच में कानपुर के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही पकड़ बना ली थी। शानदार तालमेल और फुर्ती के दम पर कानपुर ने उत्तराखंड को 47–14 के बड़े अंतर से धूल चटा दी। कानपुर ने यह मैच 33 अंकों और एक पारी शेष रहते हुए अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही टीम ने टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। लवली प्रोफेशनल और दिल्ली यूनिवर्सिटी की बड़ी जीत दिन के अन्य मुकाबलों में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) पंजाब और दिल्ली यूनिवर्सिटी का भी दबदबा देखने को मिला। एलपीयू ने चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद को 34–18 के अंतर से हराया। वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 41–17 से मात देकर 24 अंकों से जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को 22–08 से पराजित कर अपनी जगह पक्की की। निर्णायक दौर में पहुंची प्रतियोगिता चार दिनों के कड़े संघर्ष के बाद अब टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव पर है। क्वालिफायर मुकाबलों के नतीजे आने के बाद अब शीर्ष तीन स्थानों (प्रथम, द्वितीय और तृतीय) के लिए जंग होगी। शुक्रवार को होने वाले फाइनल मुकाबलों में दिल्ली, एलपीयू, सिरसा और कानपुर की टीमें आपस में भिड़ेंगी। इन मैचों के जरिए ही तय होगा कि नॉर्थ जोन का असली चैंपियन कौन बनेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोवर्स, काउंटी, यशराज क्लब ने जीते मैच:कानपुर में केडीएमए क्रिकेट लीग के मुकाबले
    Next Article
    IITK के C3ihub ने लांच किया स्वदेशी लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम:छात्रों की पढ़ाई में मदद करेगा एलएमएस, हैकाथॉन में एक्सपर्ट सुलझा रहे प्राब्लम्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment