Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कपसाड़ के आरोपी को PCR पर बाहर लाएगी पुलिस:हत्या में प्रयुक्त हथियार करेगी बरामद, सुनवाई में उम्र पर नहीं लिया जा सका निर्णय

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कपसाड़ मामले के आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी। सूत्र बताते हैं कि सरधना पुलिस की तरफ से पीसीआर के लिए काफी पहले आवेदन किया गया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। शनिवार को पुलिस आरोपी को बाहर ला सकती है। हालांकि अफसर मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पहले एक नजर कपसाड़ मामले पर मेरठ के सरधना में कपसाड़ गांव है। 8 जनवरी को यहां खेत पर मां सुनीता के साथ काम कर रही दलित युवती रूबी का अपहरण कर लिया गया। गांव के ही ठाकुर समाज के युवक पर आरोप लगे, जिसने विरोध करने पर युवती की मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उपचार के दौराल सुनीता ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया। दस्तावेजों में आरोपी निकला नाबालिग आरोपी के जेल जाने के बाद खुलासा हुआ कि वह वारदात के वक्त नाबालिग था। तीन एडवोकेट के पैनल संजीव राणा, बलराम सोम व विजय शर्मा ने उसका केस लड़ने की घोषणा की। तीनों ने कोर्ट के समक्ष आरोपी की उम्र से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए मामले की सुनवाई जेजे बोर्ड में किए जाने की पैरवी की। एक माह में मामला जेजे बोर्ड ट्रांसफर 10 जनवरी को आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। 14 जनवरी को तीनों अधिवक्ताओं ने यह याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया और वादी पक्ष को नोटिस जारी कर दिए। 7 सुनवाई तारीखों में दोनों पक्ष ने अपनी बात रखी। आरोपी पक्ष के पैनल की पैरवी मजबूत रही, जिसके बाद मामला जेजे बोर्ड ट्रांसफर कर दिया गया। पीसीआर पर आरोपी को बाहर लाएगी पुलिस कोर्ट के बाद यह मामला जेजे बोर्ड में चल रहा है। पुलिस ने भी धीरे-धीरे अपनी जांच को आगे बढ़ा दिया है। अब जब मामला बोर्ड के समक्ष आ गया है तो पुलिस ने आरोपी की पीसीआर के लिए आवेदन कर दिया। जल्द ही पुलिस आरोपी को बाहर लाकर सुनीता की हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर सकती है। जन्म तिथि पर अभी भी असमंजस मामला भले ही एससी-एसटी कोर्ट से जेजे बोर्ड ट्रांसफर हो गया हो लेकिन आरोपी की जन्म तिथि से जुड़ा पेच अभी भी फसा है। शुक्रवार को भी मामले में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका हालांकि दोनों पक्षों के द्वारा बहस की गई। 10 मार्च अगली तिथि निर्धारित की गई है। आरोपी के एडवोकेट संजीव राणा ने बताया कि उन्होंने बोर्ड के समक्ष हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की कई रूलिंग पेश की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की वंशिका भगत ने UPSC में पाई 809वीं रैंक:सेल्फ स्टडी और स्मार्ट तैयारी से हासिल की कामयाबी, माता-पिता को दिया श्रेय
    Next Article
    मेरठ में युवक ने वीडियो कॉल के बाद की आत्महत्या:प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment