Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ की वंशिका भगत ने UPSC में पाई 809वीं रैंक:सेल्फ स्टडी और स्मार्ट तैयारी से हासिल की कामयाबी, माता-पिता को दिया श्रेय

    5 hours ago

    1

    0

    गंगानगर की गंगासागर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय वंशिका भगत ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 809वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने तीसरे प्रयास में सेल्फ स्टडी और स्मार्ट तैयारी के दम पर यह सफलता प्राप्त की। वंशिका का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने सिविल सर्विसेज की मुख्य परीक्षा से लेकर इंटरव्यू की तैयारी तक में उनकी काफी मदद की। वंशिका अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। उनके पिता वीके भगत एनएएस कॉलेज में गणित के प्रोफेसर हैं, जबकि मां सीमा गौतम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सहयोग और सही रणनीति के कारण वह अपने लक्ष्य तक पहुंच सकीं। वंशिका ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि सिविल सर्विसेज की तैयारी के दौरान एक स्पष्ट योजना बनाकर नियमित पढ़ाई करनी चाहिए और साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है। पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहीं वंशिका ने वर्ष 2017 में केएल इंटरनेशनल स्कूल से हाईस्कूल और 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इंटरमीडिएट में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान और जिले में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बीए ऑनर्स किया। वर्ष 2022 से उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की थी। वंशिका के बड़े भाई आर्यन भगत ने आईआईटी गोवा से इंजीनियरिंग की है। बेटी की सफलता से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बंद, भारत पर क्या होगा असर?
    Next Article
    कपसाड़ के आरोपी को PCR पर बाहर लाएगी पुलिस:हत्या में प्रयुक्त हथियार करेगी बरामद, सुनवाई में उम्र पर नहीं लिया जा सका निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment