Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कपसाड़ कांड पर मार्क्सवादी की चेतावनी:पीड़ित परिवार को न्याय न मिलने पर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे, दलितों पर अत्याचार बढ़े

    2 hours ago

    1

    0

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरधना के कपसाड़ गांव में हुई घटना की निंदा की। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने प्रदेश में दलितों पर बढ़ते अत्याचारों पर चिंता व्यक्त की। *प्रदेश में दलितों पर अत्याचार की घटना में इजाफा* पार्टी ने उत्तर प्रदेश में दलितों, अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों पर बढ़ते हमलों को चिंताजनक बताया। उन्होंने बताया कि बीती 8 जनवरी को मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुई घटना का जिक्र किया। इस दिन, दलित परिवार से संबंधित मां सुनीता और बेटी रूबी खेत पर मजदूरी करने जा रही थीं। सुबह लगभग 10 बजे गांव के ही पारस राजपूत, सुनील राजपूत और दो अन्य साथियों ने उनकी कार रोकी। उन्होंने रूबी का हाथ पकड़कर उसे कार में खींचने की कोशिश की। जब उसकी मां ने विरोध किया, तो आरोपियों ने रूबी की मां के सिर पर फरसे से हमला कर दिया। फरसे के वार से मां सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी रूबी को कार में डालकर फरार हो गए। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की मेरठ जिला इकाई ने दलित महिलाओं पर हो रहे इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से यह मांग की हैं। 1. बेटी रूबी के अपहरणकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार कर फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें फांसी की सजा दी जाए। 2. अभियुक्तों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। 3. पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगे सरकार द्वारा नहीं मानी जाती है तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। वें दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए लखनऊ पहुंचकर भी प्रदर्शन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज हत्या का दोषी, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:कल्याणपुर पुलिस ने दहेज हत्या का दोषी 25 हजार का इनामी बिहार से गिरफ्तार
    Next Article
    मथुरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने किशोर को कुचला:मौके पर हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment