Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कप्तानगंज में होली खेल रहे युवक का फोन चोरी:पुलिस पर मारपीट का आरोप, सिर फूटा; चौकी पर नारेबाजी और हंगामा

    7 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की कस्बा चौकी परिसर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करता और मारपीट का गंभीर आरोप लगाता दिख रहा है। यह घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला नगर पंचायत कप्तानगंज के मंगल बाजार का है। कोटकी माता मंदिर के सामने होली खेलने के दौरान मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर दो-तीन लोगों के बीच कहासुनी हुई थी, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। घटना की सूचना मिलने पर कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और एक युवक को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। चौकी परिसर में ही युवक ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। युवक की पहचान वार्ड नंबर 11, नगर पंचायत कप्तानगंज निवासी अजय पाण्डेय पुत्र विष्णु पाण्डेय के रूप में हुई है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे बुरी तरह पीटा है, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अजय पाण्डेय के साथ उसका भाई शिव पाण्डेय भी मौजूद था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों भाई उस समय नशे की हालत में थे। होली खेलने के दौरान उनका चार-पांच लोगों से विवाद हो गया था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि माहौल को खराब होने से बचाने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एक युवक को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। लेकिन चौकी पहुंचते ही युवक ने पुलिस पर ही मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। वहीं इस पूरे मामले को लेकर कप्तानगंज थानाध्यक्ष दीपक सिंह का कहना है कि युवक द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में यह सामने आया है कि युवक खुद ही कई लोगों से मारपीट कर रहा था, जिससे माहौल बिगड़ रहा था। स्थिति को नियंत्रित करने और होली का माहौल खराब न हो, इसलिए उसे हिरासत में लिया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं वायरल वीडियो के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली बाद अस्पतालों में बढ़े मरीज, ओपीडी 400 तक पहुंची:-बुखार और चोट के सर्वाधिक मामले, बच्चों को विशेष सावधानी की सलाह
    Next Article
    100 साल से जल रहे अखंड दीपक की ज्योति यात्रा:गाजीपुर में निकली, शाम 5 बजे होगा दीप महायज्ञ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment