Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली बाद अस्पतालों में बढ़े मरीज, ओपीडी 400 तक पहुंची:-बुखार और चोट के सर्वाधिक मामले, बच्चों को विशेष सावधानी की सलाह

    5 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार के बाद क्षेत्र के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। कुमारगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सौ शैय्या सर्व चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 350 से 400 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें सर्दी-जुखाम, बुखार, सिरदर्द और चोट के मामले सर्वाधिक हैं, जिनमें बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचने वाले कई मरीज सर्दी-जुखाम, बुखार और सिरदर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। वहीं, कुछ लोग होली खेलने के दौरान लगी चोटों और फ्रैक्चर की समस्या के साथ चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में बदलाव और होली के दौरान बरती गई लापरवाही इन समस्याओं का मुख्य कारण है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गनेश लाल ने बताया कि इस समय बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। तेजी से बदलते मौसम के कारण बच्चों में सर्दी-जुखाम और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को ठंडी चीजों से बचाने और समय पर उपचार कराने की अपील की है। कई मरीज सिरदर्द की शिकायत लेकर भी अस्पताल पहुंचे हैं। मरीजों ने बताया कि होली के दिन देर तक गुलाल और रंग खेलने के बाद उन्हें सिरदर्द की समस्या शुरू हो गई। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद उनका उपचार किया जा रहा है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण बरनवाल ने जानकारी दी कि इस अवधि में चोट और फ्रैक्चर के मामले भी सामने आ रहे हैं। होली के दौरान फिसलने, गिरने या आपसी धक्का-मुक्की के कारण कई लोगों को चोटें लगी हैं। ऐसे मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि पाण्डेय ने बताया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का उचित इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं और डॉक्टरों की टीम मरीजों की देखभाल में लगी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें, खासकर बच्चे और बुजुर्ग अपनी सेहत का ध्यान रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला किसान नेता का गला घोटा, पत्तों से ढककर जलाया:श्रावस्ती में 20 दिन बाद खुलासा, ब्लैकमेलिंग के चलते प्रेमी ने की हत्या, जंगल में मिला था कंकाल
    Next Article
    कप्तानगंज में होली खेल रहे युवक का फोन चोरी:पुलिस पर मारपीट का आरोप, सिर फूटा; चौकी पर नारेबाजी और हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment