Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कप्तानगंज सीट पर भाजपा से उमाशंकर पटवा पहली पसंद:बसपा से जहीर अहमद, कांग्रेस से मनोज कुमार, विधायक कविन्द्र चौधरी का क्या हुआ जानिए

    2 hours ago

    2

    0

    बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा सीट पर सपा विधायक कविंद्र चौधरी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 52 प्रतिशत लोगों का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि सपा उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद मौजूदा विधायक कविंद्र चौधरी ही हैं। यहां पार्टी के रूप में भाजपा और सपा की टक्कर है। दोनों पार्टियों को जनता ने बराबर-बराबर 43 प्रतिशत मत दिए हैं। तीसरे नंबर पर बसपा है, जबकि चौथे नंबर पर कांग्रेस है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद उमा शंकर पटवा हैं, उन्हें 36 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है, पूर्व विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला को 26 प्रतिशत और राणा नागेश प्रताप सिंह को 22 प्रतिशत लोगों ने अपनी पंसद बताया है। 16 प्रतिशत लोगों ने अन्य को चुना है। समाजवादी पार्टी से मौजूदा विधायक कविंद्र चौधरी को 84 प्रतिशत मतों के साथ सर्वाधिक पसंद किया गया है, वहीं राजा राम यादव को 9 प्रतिशत, तालेवान यादव को 3 प्रतिशत, सिद्धार्थ सिंह को 2 प्रतिशत लोगों ने अपना मत दिया है। 2 प्रतिशत लोगों ने अन्य को चुना है। बहुजन समाज पार्टी से 21 प्रतिशत मत पाकर जहीर अहमद जनता की पहली पसंद बने हैं, इनके साथ ही सीताराम को 16 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं। 63 प्रतिशत लोगों ने अन्य को चुना है। कांग्रेस पार्टी के मनोज कुमार त्रिपाठी को 58 प्रतिशत लोगों ने पंसद किया है, वहीं डॉक्टर दीपेंद्र कुमार सिंह को 16 प्रतिशत, चंद्र शेखर वर्मा को 11 प्रतिशत लोगों ने पंसद किया है। 15 प्रतिशत लोगों ने अन्य को चुना है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट - इस लिंक पर क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में हुए झगड़े में युवक का सिर फटा:पीलीभीत में लोहे की रॉड से किया हमला, पीड़ित ने सीओ से शिकायत की
    Next Article
    कुशीनगर सीट बनी सपा की पहली पसंद:दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर कांग्रेस; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment