Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार के लिए बारात लेकर नहीं आया दूल्हा:संभल में 5 लाख कैश लिया, फिर भी नहीं माना; ढाई साल से अफेयर था

    7 hours ago

    1

    0

    संभल में दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी थी। घर में निकाह की तैयारियां पूरी थीं और मेहमान दावत खा रहे थे। इसी बीच बारात नहीं आने की सूचना मिली। आरोप है, दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने निकाह करने से इनकार कर दिया। 5 लाख कैश लेने के बाद भी नहीं माना। रविवार शाम 4 बजे बारात आनी थी। इससे 20 मिनट पहले दुल्हन वालों को बारात नहीं आने की सूचना दी गई। परिवार ने करीब 3 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की थी। दहेज समेत शादी की पूरी व्यवस्था पर करीब 15 लाख रुपए खर्च हो चुके थे। मामला रायसत्ती थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… ढाई साल पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर परियावली गांव का है। यहां रहने वाले रियासत की 20 साल की बेटी रिसालत का निकाह राहत अली (23) से तय हुआ था। राहत अली ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के सिसौना गांव का रहने वाला है। घरवालों ने बताया कि करीब ढाई साल रिसालत की चचेरी बहन की शादी में उसकी मुलाकात राहत अली से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। करीब डेढ़ साल बाद दोनों के परिवारवालों को इस बारे में पता चला। शुरुआत में दोनों परिवारों ने रिश्ते पर रोक लगाने की कोशिश की, लेकिन बाद में रजामंदी दे दी। इसके बाद दोनों का रिश्ता तय कर दिया गया। करीब 6 महीने पहले निकाह की तारीख तय हुई थी। निकाह की तैयारियां पूरी, बारात नहीं पहुंची दुल्हन वालों के मुताबिक, रविवार को निकाह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। करीब 3,000 मेहमानों के लिए खाना बनवाया गया था। 1500 से ज्यादा लोग खाना खा चुके थे। तभी बारात नहीं आने की सूचना मिली। दुल्हन की मां शाहना ने आरोप लगाया कि दहेज में कार नहीं मिलने की वजह से दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। उन्होंने कहा- निकाह की तैयारियों और दावत पर काफी खर्च किया गया था, लेकिन सारी व्यवस्था बेकार हो गई। भाई बोला- 5 लाख रुपए नकद दिए दुल्हन के मौसेरे भाई फईम ने बताया- दोनों में ढाई साल से अफेयर चल रहा था। सबकी सहमति से रिश्ता तय हुआ था। दहेज में 5 लाख 786 रुपए कैश समेत गृहस्थी का सारा सामान दिया गया। खाने की व्यवस्था पर भी करीब 4 लाख रुपए खर्च किए गए। लेकिन निकाह से पहले कार की मांग की जाने लगी। रायसत्ती थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया- दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई जा रही है। लड़के वालों का कहना है कि राहत अली अहमदाबाद में काम करता है। 2 दिन पहले राहत दिल्ली तक आया था। लेकिन, इसके बाद घर नहीं पहुंचा। लड़की वालों की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत, मां बोली- लड़की ने पीटकर फेंका लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर एक कारोबारी की मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। वह पिछले 4 महीने से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहा था। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 41 हजार फॉलोअर हैं। उसने कुछ गानों के एलबम में भी काम किया है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में भाजपा SC मोर्चा के जिलाध्यक्षों का ऐलान:कुंदन सिंह को लखनऊ की कमान, मनोज सोनकर को वाराणसी महानगर की जिम्मेदारी
    Next Article
    ईओ के अपहरण की कोशिश, मारपीट मामले में ठेकेदार गिरफ्तार:2 हिरासत में, अध्यक्ष की शिकायत पर 17, ठेकेदार की शिकायत पर 52 पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment