Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कारोबारी की बहू बोली- योगीजी, हत्यारों को छोड़िएगा मत:मेरे बच्चे को अनाथ कर दिया; गाजीपुर में होटल के बाहर मारी थी गोली

    17 hours ago

    1

    0

    'मेरा कसूर क्या था जो मुझे विधवा कर दिया। मेरे तीन महीने के बच्चे को अनाथ कर दिया। आखिर आरोपियों को इससे क्या मिला। मेरी दरख्वास्त है कि जैसे मेरे मासूम पति को मारा गया, वैसे ही उन लोगों को भी मारा जाना चाहिए। जितनी गोलियां मेरे पति को लगी, उतनी ही गोलियां आरोपियों को भी लगनी चाहिए। योगी जी प्लीज ऐसे लोगों को मत छोड़िएगा ताकि किसी और के साथ ये ना हो। किसी और का सुहाग न उजड़े, कोई और बच्चा अनाथ न हो।' ये कहना है विनीत राय की पत्नी अदिति राय का। पति की हत्या के बाद बदहवास अदिति हर आने जाने वाले से ये ही गुहार लगा रही हैं। शुक्रवार देर रात गाजीपुर में होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आधी रात को होटल के गेट पर 4 नकाबपोश बदमाशों ने घेरकर गोली मार दी थी। बेटे की हत्या के बाद परिवार सदमे में है। पत्नी अदिति, मां और पिता आलोक राय का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बस रोए जा रही हैं। रोते हुए वह कहती हैं कि जिस तरह मेरे बेटे को मारा है वैसे ही दोषियों को भी मारा जाए। तभी मुझे न्याय मिलेगा। जबकि पिता ने आरोपियों का एनकाउंटर नहीं होने पर सीएम के सामने परिवार सहित आत्मदाह की धमकी दी है। रविवार को दैनिक भास्कर की टीम गौसाबाद स्थित उनके घर पहुंचकर बातचीत की। पिता बोले- कई बार रंगदारी मांग चुके हैं आरोपी मृतक विनीत राय के घर और घटनास्थल यानी होटल की दूरी करीब 2 किलोमीटर है। टीम जब घर पहुंचती है तो घर के बाहर कुछ लोग बैठे मिलते हैं। ये लोग मृतक के पिता को सांत्वना देने पहुंचे थे। बातचीत में पिता आलोक राय अपने आंसुओं को संभालते हुए कहते हैं कि पढ़ाई के बाद बेटा ही सारा कारोबार संभाल रहा था। होटल का वह रेनोवेशन करा रहा था। 12 साल से मैं होटल बिजनेस में हूं। वह बताते हैं कि साल 2024 में एक बार हमारे होटल के बीयर बार में शहर के कुछ लड़के और कटरा गैंग के सदस्य बैठकर बीयर पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। तब हमारे होटल के स्टाफ और परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को वहां से भगा दिया था। इसके बाद से उन लड़कों के टारगेट पर हम लोग थे। वे कई बार होटल में तोड़फोड़ कर चुके थे। वे गैंग बनाकर घूमते थे और किसी न किसी से भिड़ते थे। कुमार हत्याकांड में भी इनका नाम सामने आया था। मैंने साल 2024 से लेकर आज तक दो-तीन बार डीजीपी, मुख्यमंत्री, गृह सचिव, गृह मंत्रालय, एडीजी और एसपी समेत सभी अधिकारियों को पंजीकृत डाक के माध्यम से शिकायत भेजी है। पुलिस अधिकारियों को बता चुका हूं कि कटरा गैंग के लड़के अराजकता करते हैं। उसके 25-30 सदस्य सक्रिय हैं। आरोप लगाया कि पुलिस के तमाम लोग उनको संरक्षण देते हैं। आरोपी का एनकाउंटर नहीं हुआ तो सीएम के सामने आत्मदाह करुंगा पिता ने कहा- गैंग ने एक बार हमसे रंगदारी मांगी थी। हम उनकी मांग को इग्नोर करते रहे। बाद में एक करोड़ रुपए डिमांड की। धमकाते थे कि जितने दिन पैसा नहीं दिया जाएगा, रकम उतनी बढ़ती जाएगी। कहा कि होटल की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है, इसलिए उन्हें बड़ी रकम चाहिए। पुलिस से शिकायत की लेकिन न कोतवाल न स्थानीय पुलिस ना ही जिले के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। अगर पुलिस मेरी शिकायत को गंभीरता से लेती तो मेरा बेटा जिंदा होता। उन्होंने कहा कि बेटा तो चला गया लेकिन अगर अपराधियों का एनकाउंटर नहीं किया गया तो हम पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री के सामने आत्मदाह करेंगे। छोटे भाई ने बताई हत्या की रात की कहानी… पिता के पास छोटे भाई आदेश भी बैठे हुए थे। आदेश बताते हैं कि जब से होटल के रेनोवेशन का काम चल रहा है, मैं होटल में ही रुकता था। शुक्रवार की रात में मैं होटल में ही था। फर्स्ट फ्लोर की गेट के सामने खड़ा था। भाई विनीत गेट के बाहर जा रहे थे। तभी अचानक गोलियां चलने की आवाज आई। मैं भागकर वहां पहुंचा तो देखा शंकर पांडेय और उसके साथी भाग रहे हैं। भाई खून से लथपथ लड़खड़ाते हुए होटल के अंदर आने की कोशिश कर रहा लेकिन पोर्च में गिर गया। मैं चिल्लाते हुए सबको बुलाया। भाई को लेकर हम लोग जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आदेश का यह सब बताते हुए गला रुंध जाता है। पूरा परिवार डरा हुआ है… आदेश आगे कहते हैं- पहले भी शंकर पांडे, कमलेश चौधरी, सोनू यादव और मोनू त्रिपाठी अपने दोस्तों के साथ हमारे होटल आकर धमकी दे चुके थे। वे हमसे रंगदारी मांगते थे। वे धमकाते रहे हैं कि अगर हमें कारोबार करना है तो उन्हें रंगदारी देनी होगी। कभी 20 लाख, कभी 30 लाख, कभी 50 लाख और कभी एक करोड़ रुपये तक की मांग की जाती थी। हम लोगों ने कभी उनकी मांग नहीं मानी। लेकिन अब हम सब डरे हुए हैं। न जाने किस पर कब हमला हो जाए। वे मुझे और पिताजी को भी टारगेट कर सकते हैं। 21 घंटे बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं उधर, हत्या के 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। वे फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हालांकि, पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस कप्तान ने शहर कोतवाल महेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी डॉ.ईराज राजा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया है। एसपी के अनुसार, आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी और दबिश डाली जा रही है। डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि अपराधी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- करोड़पति होटल कारोबारी के बेटे की हत्या, 4 गोलियां मारीं:गाजीपुर में पिता बोले- एक करोड़ टैक्स देता हूं, फिर भी परिवार सुरक्षित नहीं गाजीपुर में करोड़पति होटल कारोबारी के 29 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात 4 नकाबपोश बदमाशों ने होटल के गेट पर घेरकर चार गोलियां मारीं। चारों बदमाश 2 बाइक से बियर लेने के बहाने पहुंचे थे। हमला उस वक्त हुआ जब होटल मालिक आलोक राय के बेटे विनीत घर के लिए निकल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेसारी यादव बोले- मैं पवन सिंह का चमचा नहीं:काजल राघवानी पर कहा- जब प्यार हो तो बेबी-सोना, ब्रेकअप के बाद सब गलत बताते हैं
    Next Article
    राजीव कृष्ण बने यूपी के परमानेंट DGP:सरकार ने जारी किया आदेश; रेणुका मिश्रा, पीयूष आनंद को पीछे छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment