Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करछना विधायक बोले-गरीब बच्चों की पढ़ाई मेरा सबसे बड़ा काम:248 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनवाई; बाढ़ से फसलें न डूबें, इसके लिए काम करेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज की करछना विधानसभा सीट से विधायक पीयूष रंजन निषाद का कहना है कि राजनीति में उनका सबसे बड़ा लक्ष्य गरीब और वंचित बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना रहा है। उन्होंने दावा किया कि विधायक निधि का बड़ा हिस्सा सरकारी स्कूलों के विकास में लगाया गया और 248 प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट क्लास में बदला गया। दैनिक भास्कर से बातचीत में विधायक ने अपने चार साल के कार्यकाल, अधूरे प्रोजेक्ट और 2027 के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: यह सवाल जनता से पूछा जाना चाहिए। मैं खुद को अंक कैसे दे सकता हूं? हमारी सरकार नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काम कर रही है। मैंने कोशिश की कि उनकी हर योजना गरीबों के दरवाजे तक पहुंचे। मैं कितना अंक पाने के योग्य हूं, यह जनता तय करेगी। अभी मेरे कार्यकाल के 48 महीने पूरे होने वाले हैं। जिन्होंने यहां 48 साल राज किया और हमने 48 महीने में जो काम किए, उसका फैसला भी जनता ही करेगी। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: अगर सबसे बड़े विकास कार्य की बात करूं तो मैंने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है। गरीब बच्चे की कोई जाति या धर्म नहीं होता, वह सिर्फ प्रतिभाशाली बच्चा होता है जिसे अवसर की जरूरत होती है। मैं खुद संघर्ष से निकला हूं और शिक्षा को बहुत कठिन परिस्थितियों में प्राप्त किया है। इसलिए मेरा प्रयास रहा कि मेरी विधानसभा के 248 प्राथमिक विद्यालयों को बेहतर बनाया जाए। मुझे जितनी निधि मिली, उसे मैंने स्कूलों के विकास में लगाया। लगभग 14 करोड़ 65 लाख रुपए खर्च कर इन विद्यालयों को स्मार्ट क्लास में बदला गया। इसके अलावा भी कई बड़े काम हुए हैं। नितिन गडकरी के सहयोग से लगभग 1500 करोड़ रुपये का एलिवेटेड फ्लाईओवर स्वीकृत कराया गया है, जो नैनी से सरस्वती हाईटेक तक बनेगा। 400 हाईमास्ट लाइटें लगवाई गईं, 35 स्मार्ट बस स्टैंड बनाए गए और करछना क्षेत्र में 5 इलेक्ट्रिक बसें भी चल रही हैं। सड़क निर्माण पर साढ़े 300 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुआ है। वीरपुर-भगलपुर सड़क के लिए 22 करोड़ रुपये और कई संपर्क मार्गों के लिए 36 करोड़ रुपए स्वीकृत कराए गए हैं। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए? जवाब: एक काम ऐसा है जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया और वह मेरे मन में हमेशा रहता है। मेरा प्रयास है कि पुराने पुल से निकलकर डीपीएस तक जाने वाली सड़क को पनासा पुल तक जोड़ा जाए। इससे बाढ़ के समय गरीबों की फसल और घरों को होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी और शहर के जाम की समस्या भी कम होगी। यह मार्ग एक पर्यटन स्थल से भी जुड़ता है, जहां सीता माता की रसोई और सुजावन देवता का मंदिर स्थित है। इसका सर्वे हो चुका है और डीपीआर तैयार की जा रही है। इस संबंध में स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा चित्रकूट से प्रयागराज होते हुए विंध्याचल और काशी तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से भी हमारी विधानसभा को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सवाल: इस बार क्या फिर आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं वर्तमान विधायक हूं और पार्टी का कार्यकर्ता हूं, इसलिए दावेदारी का सवाल अलग से नहीं उठता। सवाल: क्या इस बार भी आपको टिकट मिलेगा? जवाब: टिकट देने का निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करता है। उन्होंने पहले भी दो बार मुझे मौका दिया है। अगर आगे भी आशीर्वाद मिला तो मैं फिर जनता की सेवा करूंगा। मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और चुनाव लड़ूंगा तो कमल के फूल के चुनाव चिन्ह पर ही लड़ूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में शब-ए-कद्र पर विशेष नमाज:जामा मस्जिद में देश की अमन-चैन के लिए मांगी दुआएं
    Next Article
    गोण्डा के नगर निकायों में मनोनीत सदस्यों की सूची जारी:36 लोगों को नई जिम्मेदारी, नगर विकास प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment