Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्ज और फसल नुकसान से परेशान युवक ने दी जान:इटावा में फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा में कर्ज और फसल के नुकसान से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, मृतक फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शांति कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय गौरव तिवारी ने 17 मार्च को यह कदम उठाया था। उन्हें गंभीर हालत में सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कर्ज और नुकसान बना वजह गौरव तिवारी किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में उनकी पत्नी कीर्ति और पांच साल का एक बेटा है। वह अपनी मां बबली तिवारी के इकलौते बेटे थे, जबकि उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह उन्हीं के कंधों पर थी। खेती में हुआ भारी घाटा परिजनों के अनुसार गौरव ने पहली बार खेती में हाथ आजमाया था। उन्होंने अपनी ससुराल नगला सलहदी में करीब 30 बीघा खेत बटाई पर लिया था। इसके लिए उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से कर्ज लिया और आलू की फसल बोई। लेकिन बाजार में आलू के दाम बेहद कम मिलने से उन्हें करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। इलाज के दौरान हुई मौत आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव से परेशान होकर गौरव ने 17 मार्च की शाम शराब के नशे में घर पर फांसी लगा ली। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रविवार रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के गांधी भवन में सरस मेला शुरू:राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने स्वयं सहायता समूहों को बांटी 1500 सिलाई मशीनें
    Next Article
    पीलीभीत में ट्रक की टक्कर से पति की मौत:उत्तराखंड जाते समय हुआ हादसा, पत्नी गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment