Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुरुक्षेत्र के सक्षम के CBSE 10वीं में 99.6% अंक:इसरो में साइंटिस्ट बनने का सपना, 3 सब्जेक्ट में पूरे नंबर मिले

    6 hours ago

    1

    0

    गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के मार्गदर्शन में चल रहे गुरुकुल ज्योतिसर के स्टूडेंट सक्षम डोडवाल (16) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं क्लास के एग्जाम में 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सक्षम ने बगैर किसी कोचिंग के गुरुकुल के हॉस्टल में रहते हुए 3 सब्जेक्ट में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। सक्षम का परिवार मूल रूप से यूपी के बिजनौर जिले के कस्बे मेहटोर के गांव फलौदी का रहना वाला है। सक्षम के पिता विपिन कुमार ईंट-भट्टा चलाने के साथ-साथ खेती-बाड़ी करते हैं। सक्षम की मां मीरा डोडवाल हाउसवाइफ हैं। सक्षम का बड़ा भाई अश्मित डोडवाल (22) देहरादून (उत्तराखंड) से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। तीन सब्जेक्ट में पूरे नंबर गुरुकुल ज्योतिसर के प्रिंसिपल अरुण कुमार ने बताया कि सक्षम ने 8वीं क्लास में गुरुकुल में एडमिशन लिया था। सक्षम ने गुरुकुल ज्योतिसर का नाम रोशन कर दिया। उसने इंग्लिश में 100, मैथ में 100, कंम्यूटर एप्लीकेशन में 100, साइंस में 99 और सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) में 99 अंक हासिल किए हैं। हिंदी में 100 में से 97 अंक आए हैं। हर चीज को समझना खासियत विपिन कुमार ने बताया कि सक्षम हर चीज को समझकर लिखता और उसे याद करता है। उसे रटना बिल्कुल सही नहीं लगता है। पढ़ाई में सक्षम की पूरी दिलचस्पी है। हालांकि वह उसे बास्केटबॉल खेलना भी पसंद है। शाम को थोड़ी देर के लिए सक्षम बास्केटबॉल जरूर खेलता है। साथ ही उसे रनिंग का भी शौक है। इसरो में साइंटिस्ट बनने का ख्वाब विपिन कुमार ने बताया कि सक्षम और उसके बड़े भाई अश्मित दोनों के पास कोई पर्सनल मोबाइल नहीं है। सक्षम साइंटिस्ट बनकर इसरों में काम करना चाहता है। अभी सक्षम राजस्थान के सीकर से JEE मेंस की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वहां उसे तकरीबन एक महीना का समय हो चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुंदेलखंड में बागवानी से किसानों की आय बढ़ी:संयुक्त सचिव ने मॉडल फार्म का निरीक्षण कर आधुनिक तकनीक व सहफसल सराही
    Next Article
    सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित:अहान सिन्हा 99.60% अंक प्राप्त कर जिले में रहे अव्वल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment