Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेट मैच में मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत:उन्नाव में 10 मिनट तक काटती रहीं, 8 खिलाड़ी घायल

    21 hours ago

    1

    0

    यूपी के उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को डंक मारने शुरू कर दिए। यह देखकर अंपायर बचने के लिए भागने लगे, लेकिन वे गिर गए और मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। 50 से ज्यादा डंक मारे गए। उन्हें 10 मिनट तक काटती रहीं। मधुमक्खियों के हमले के बाद अंपायर और 8 खिलाड़ी घायल हो गए। सभी को कानपुर के निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने अंपायर की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मधुमक्खियों के हमले से खिलाड़ियों, अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ समेत 40 से 50 लोग घायल हुए। हालांकि, बाकी सभी खतरे से बाहर हैं। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 65 साल के मानिक गुप्ता कानपुर के रहने वाले थे। घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की है। हालांकि, मधुमक्खियों ने हमला क्यों किया? गेंद लगी या किसी ने छेड़छाड़ की? यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। तस्वीरें देखिए… साथी अंपायर ने बताया- एक बार नहीं, तीन बार हुआ हमला प्रत्यक्षदर्शी और मानिक के साथी अंपायर सुनील कुमार निषाद ने बताया- बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे सप्रू स्टेडियम में अंडर-13 का क्रिकेट मैच चल रहा था। इस दौरान ग्राउंड में करीब 40-45 लोग मौजूद थे। ग्राउंड में मधुमक्खियों ने हमला किया तो कोई नहीं बच पाया। करीब 15 मिनट तक पूरे ग्राउंड में अफरा-तफरी मची रही। मधुमक्खियों के हमले से कोई नहीं बच सका। कई खिलाड़ी भी शिकार हुए। इनमें से कुछ तो कानपुर के खिलाड़ी थे तो कुछ लखनऊ के। स्टेडियम स्टाफ भी मौजूद था। स्टेडियम के बाउंड्रीवॉल से सटकर ही बरगद का पेड़ है, इसी पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था। एक बार नहीं, तीन बार में मधुमक्खियों ने किया हमला अंपायर सुनील निषाद ने बताया- सुबह से ही मधुमक्खियां मंडरा रही थीं। कुल तीन बार मधुमक्खियों ने हमला किया। सुबह करीब 7:00 बजे जब बच्चे ग्राउंड पर पहुंचे थे और अपनी किट उठाने जा रहे थे, तभी मधुमक्खियों ने पहली बार हमला किया। 8 बजे कुछ मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को काट लिया। इसके बाद 8:30 बजे अचानक से मधुमक्खियों का पूरा झुंड ही टूट पड़ा। 50 मधुमक्खियों ने घेरा, 10 मिनट तक हमला किया बताया जा रहा है कि मैदान में मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैच समाप्त होने के बाद मानिक गुप्ता दूसरे मैदान के पास बैठे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड मैदान में आ गया। बचने के लिए भागते समय वे गिर पड़े। 50 से अधिक मधुमक्खियों ने उन्हें घेर लिया। करीब 10 मिनट तक झुंड ने हमला जारी रखा। उम्र अधिक होने और हृदय रोगी होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। हालत देखकर दो अस्पातलों ने हाथ खड़े किए पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू उन्हें अपनी कार से शुक्लागंज के निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल ने रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें दो अन्य अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन हालत देखते हुए कहीं भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद KCA के पदाधिकारी उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए। रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। गुरुवार सुबह भागवत दास घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। KCA चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने अंपायर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा- मानिक गुप्ता वरिष्ठ और अनुभवी अंपायर थे। संगठन परिवार को हरसंभव मदद देगा और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। चार बेटियां, 30 साल से अंपायरिंग कर रहे थे फीलखाना में मानिक गुप्ता परिवार के साथ रहते थे। उनकी चार बेटियां हैं। तीन की शादी हो चुकी है, जबकि चौथी इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह 30 सालों से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के लिए अंपायरिंग कर रहे थे। बुधवार को राहुल सप्रू मैदान पर अंडर-13 क्रिकेट लीग का मैच था। इसमें मानिक अंपायरिंग करने पहुंचे थे। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया मथुरा में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने राजस्थान के डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 6 मीटर गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जैसे ही कार को नहर में गिरते देखा, तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज केस के बीच पति पर दूसरी शादी का आरोप:उन्नाव में पीड़िता ने एसपी से शिकायत की, पहला मामला कोर्ट में लंबित
    Next Article
    बस्ती में मृत दारोगा का मोबाइल संतकबीरनगर में मिला:सरयू नदी में मिला था शव, बाइक चोर ने बेचे थे दोनों फोन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment