Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज केस के बीच पति पर दूसरी शादी का आरोप:उन्नाव में पीड़िता ने एसपी से शिकायत की, पहला मामला कोर्ट में लंबित

    16 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने गैरकानूनी और गैर-मजहबी तरीके से दूसरा निकाह किया है, जबकि पहला मामला न्यायालय में लंबित है। मोहल्ला दरोगाबाग, थाना कोतवाली सदर, उन्नाव निवासी आसिया खातून पत्नी आरिज ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह 4 अगस्त 2021 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार आरिज के साथ हुआ था। विवाह के समय ससुराल पक्ष की मांग पर दान-दहेज भी दिया गया था। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति आरिज का पहले से ही घर के सामने रहने वाली रेशम पुत्री इलियाश के साथ प्रेम संबंध था, जिसे छिपाकर उससे दहेज के लालच में निकाह किया गया। शादी के बाद पति आरिज, ससुर जुल्फिकार खान, सास सलमा बेगम, ननद समरीन व सना तथा बहनोई शानू खान ने मिलकर उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा मांग पूरी न होने पर उसे गाली-गलौज कर प्रताड़ित किया गया और करीब एक वर्ष पूर्व घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। महिला ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत थाना बांगरमऊ में की थी, जहां दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद, उसके पति आरिज ने 9 फरवरी 2026 को अपने घर में ही रेशम के साथ निकाह कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि इस निकाह को मौलाना द्वारा पढ़ाया गया और विरोध करने पर उन्हें कथित तौर पर धमकी भी दी गई। आसिया खातून ने बताया कि उसकी चार वर्ष की एक पुत्री भी है और वह इस घटना से बेहद परेशान है। उसने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि विचाराधीन मुकदमे के दौरान दूसरी शादी करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसकी पुत्री को न्याय मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा के 700 आवेदन निरस्त:फीस लेकर फॉर्म अधूरे छोड़े, जिम्मेदारों पर FIR के आदेश
    Next Article
    क्रिकेट मैच में मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत:उन्नाव में 10 मिनट तक काटती रहीं, 8 खिलाड़ी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment