Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेट प्रेमियों ने अंपायर मानिक गुप्ता को श्रद्धांजलि दी:मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में जान गई थी

    5 hours ago

    1

    0

    अंपायर मानिक गुप्ता की असमय मृत्यु ने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार को परेड स्थित भरत स्ट्राइकर क्लब कार्यालय में आयोजित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में खेल प्रेमियों, कोच और साथी अंपायरों ने दिवंगत मानिक गुप्ता को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा और खिलाड़ियों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। क्रिकेट के प्रति अटूट समर्पण का अंत श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अंपायर और क्रिकेट कोच जहीर अहमद ने मानिक गुप्ता के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मानिक केवल एक अंपायर नहीं, बल्कि क्रिकेट के लिए पूरी तरह समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन इस खेल की बारीकियों और उसकी शुचिता को बनाए रखने में लगा दिया। मैदान पर ड्यूटी के दौरान मधुमक्खियों के हमले से हुई उनकी मृत्यु एक हृदय विदारक घटना है, जिसने कानपुर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के क्रिकेट जगत को एक ऐसी क्षति पहुंचाई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। आर्थिक संकट UPCA से मदद की गुहार श्रद्धांजलि सभा के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ियों ने दिवंगत अंपायर के परिवार की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। भरत क्लब के कप्तान और पूर्व अंपायर अरुण पाण्डेय ने मानिक गुप्ता की मृत्यु को क्रिकेट के प्रति उनकी 'शहादत' करार दिया। वहीं, वरिष्ठ खिलाड़ी अतुल सक्सेना ने एक महत्वपूर्ण पक्ष रखते हुए कहा कि मानिक गुप्ता का परिवार पूरी तरह से उनकी क्रिकेट से होने वाली आय पर ही निर्भर था। उनके अचानक चले जाने से परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) से पुरजोर मांग की है कि परिवार के भविष्य को देखते हुए उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिंत्रा ने 26 हजार की जैकेट की जगह भेजी हाफ-जींस:भदोही के मिठाई कारोबारी को लौटाने होंगे 56 हजार, कंज्यूमर फोरम ने दिया आदेश
    Next Article
    बारिश के कारण वर्ल्डकप में PAK-NZ मैच में देरी:पहला सुपर-8 मुकाबला, 10:16 बजे तक खेल शुरू हुआ तो 5-5 ओवर का मैच होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment