Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर अर्शदीप-मॉडल समरीन की लव स्टोरी:सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप, IPL में नजदीकी बढ़ी; न्यूजीलैंड में झील किनारे प्रपोज कर सगाई की

    5 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल समरीन कौर के साथ सगाई कर ली। उन्होंने न्यूजीलैंड में समरीन कौर को अंगूठी पहनाई। समरीन ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें अर्शदीप झील किनारे बने लकड़ी के डेक पर उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते दिखे। अब ऐसे में सवाल है कि दोनों की लव स्टोरी शुरू कैसे हुई? दरअसल, दोनों सोशल मीडिया पर मिले थे। इसके बाद नजदीकियां बढ़ीं। इसी साल मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल मैच के दौरान पहली बार अर्शदीप और समरीन साथ दिखे थे। इसके बाद कई बार उन दोनों की फोटो सामने आईं और उन्होंने एक-दूसरे के लिए टैटू भी बनवाए। वहीं, इन्हीं आईपीएल मैचों के दौरान गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में जाकर मन्नतें भी मांगीं। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया, अर्शदीप भी शामिल भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। टीम ने दौरे की शुरुआत 5 मैचों की टी-20 सीरीज से की थी। इसके बाद अब दोनों देशों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में अर्शदीप सिंह भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। अब तक खेले गए मुकाबलों में भारत ने दो मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। भारतीय टीम का अगला वनडे मुकाबला 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाना है। न्यूजीलैंड दौरे के बीच सगाई की तस्वीरें वायरल इससे पहले टीम ने 10 नवंबर को हैमिल्टन में मैच खेला था। इसी दौरे के दौरान मोहाली के रहने वाले अर्शदीप सिंह की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों को न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई शहर का बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है। अर्शदीप और समरीन की तस्वीरें… कौन हैं अर्शदीप की मंगेतर…. ----------- ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड से सगाई की:समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे, तस्वीरें वायरल भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। अर्शदीप समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे। समरीन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं, जो वायरल हो रही हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश के मुस्तफिजुर ने IPL ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराया:KKR टीम ने पिछले साल निकाला था; ढाका में हिंदुओं पर हमलों के बाद विरोध हुआ था
    Next Article
    क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड से सगाई की:समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे, तस्वीरें वायरल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment