Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड से सगाई की:समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे, तस्वीरें वायरल

    18 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। अर्शदीप समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे। समरीन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं, जो वायरल हो रही हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जिंदगी ने उन्हें एक-दूसरे का साथ दिया है और अब वे पूरी जिंदगी साथ बिताना चाहते हैं। समरीन ने बुधवार दोपहर करीब 4:22 बजे ये तस्वीरें शेयर कीं। क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी दोनों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो, भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे।’ अर्शदीप सिंह और समरीन की सगाई की 5 तस्वीरें… अर्शदीप-समरीन की लव स्टोरी के बारे में जानिए… IPL 2027 से पहले हार्दिक-अर्शदीप का ट्रेड अर्शदीप सिंह हाल ही में हुए ट्रेड की वजह से सुर्खियों में हैं। IPL 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ। जिसमें पंजाब ने अपने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मुंबई को दिया है। उनकी जगह पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़े हैं। IPL की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हार्दिक की फीस ₹16.35 करोड़ से बढ़कर ₹18 करोड़ हो गई है। अर्शदीप ₹18 करोड़ की मौजूदा फीस पर ही मुंबई से जुड़े हैं। अर्शदीप सिंह की मंगेतर की तस्वीरें… ----------- ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन कौन? मिस इंडिया फाइनलिस्ट, चंडीगढ़ से MBA किया इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की मंगेतर समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बीकॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई की। इसके बाद चंडीगढ़ से MBA भी किया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर अर्शदीप-मॉडल समरीन की लव स्टोरी:सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप, IPL में नजदीकी बढ़ी; न्यूजीलैंड में झील किनारे प्रपोज कर सगाई की
    Next Article
    10 साल की ईरा ने बनाए 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड:दुनिया की सबसे कम उम्र की क्वालिफाइड स्कूबा डाइवर बनीं; माता-पिता नेवी में कमांडर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment