Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर मो. शमी अमरोहा से चुनाव लड़ सकते हैं:जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद लग रहे कयास; भाई बोले- मुझे नहीं पता

    18 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने रविवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की। जयंत ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद अमरोहा में शमी के राजनीति में आने की चर्चाएं तेज हो गईं। कयास लगाए जा रहे हैं कि शमी या उनके परिवार का कोई सदस्य राजनीति में आ सकता है। हालांकि, शमी या रालोद की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पार्टी में शामिल होने या चुनाव लड़ने को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। दैनिक भास्कर ने शमी के बड़े भाई हसीब अहमद से बात की। उन्होंने कहा- मैं अभी कानपुर में हूं। मुझे मुलाकात की जानकारी नहीं है। अमरोहा से शमी लड़े तो मुकाबला दिलचस्प होगा शमी अमरोहा सदर तहसील के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं। जिले की चार विधानसभा सीटों में अमरोहा सीट सपा के लिए अहम मानी जाती है। यहां सपा के कद्दावर नेता महबूब अली लगातार 5वीं बार विधायक हैं। इस वजह से सीट को सपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। अमरोहा मुस्लिम बहुल सीट है। यहां करीब सवा तीन लाख मतदाता हैं, जिनमें करीब 2 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। इनमें सबसे बड़ा हिस्सा करीब 70 हजार तुर्क बिरादरी का है। शमी का परिवार भी इसी बिरादरी से आता है। भाजपा और रालोद फिलहाल गठबंधन में हैं। चर्चा है कि रालोद अमरोहा और नौगावां सादात सीट पर दावेदारी कर रही है। ऐसे में अगर अमरोहा सीट रालोद के खाते में जाती है और शमी चुनावी मैदान में उतरते हैं, तो मुकाबले दिलचस्प होगा। क्यों राजनीति में एंट्री कर सकते हैं शमी, जानिए शमी ने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था। इसमें उन्होंने 9 विकेट लिए और आईसीसी की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में चुने गए। इसके बाद से वह टीम से बाहर हैं। 2025-26 के घरेलू सीजन में बंगाल की ओर से रणजी, विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शमी ने 67 विकेट लिए। इसके बावजूद सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घोषित वनडे टीम में जगह नहीं मिली। इस तरह वह करीब डेढ़ साल से भारतीय टीम से बाहर हैं। ऐसे में राजनीति एक्सपर्ट मानते हैं कि शमी राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। राजनीति में आने से पूरी तरह इनकार नहीं किया था शमी के राजनीति में आने की चर्चा पहले भी हो चुकी है। 6 महीने पहले एक कार्यक्रम में उनसे इस बारे में सवाल किया गया था। तब शमी ने कहा था कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर है। जब उनका मन बनेगा, तब वह खुद इसकी जानकारी देंगे। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- जूते में छिपाकर ले गए थे महाराष्ट्र TET के पेपर:आगरा की प्रिंटिंग प्रेस के 3 कर्मचारियों ने 8 हजार के लिए पेपर लीक किया महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर यूपी में आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था। आरोपियों ने पेपर को जूते में छिपाकर प्रिंटिंग प्रेस से बाहर निकाला था। इसके लिए आरोपियों को ₹8 हजार दिए गए थे। साथ ही, उन्हें आगरा में जमीन (प्लॉट) देने का वादा भी किया गया था। ठाणे पुलिस ने भिवंडी की स्थानीय कोर्ट में 3,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के सामने भिड़े सपा नेता:गुस्से में सपा प्रमुख बोले- बड़े नेता हैं, पैसों की गर्मी हो गई है; मीटिंग से निकाला
    Next Article
    ओवैसी बोले-तुम्हारे अखिलेश भैया आए तो कितने दंगे हुए?:गठबंधन का ऑफर दिया, कहा- यूपी में BJP को रोकना है तो साथ आइए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment