Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन के हमले से पुतिन नाराज:कहा- दर्दनाक जवाब देंगे; एक हफ्ते में 3 बार यह पुल निशाना बना

    14 hours ago

    1

    0

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को क्रीमिया ब्रिज पर हमले का बदला लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि रूस का जवाब यूक्रेन के हमले से कहीं ज्यादा दर्दनाक होगा। इस हफ्ते यूक्रेन ने तीसरी बार रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले इस पुल को निशाना बनाया है। चीन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के बाद पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि पुल पर हमले से पहले वे कुछ इलाकों में युद्धविराम करने पर विचार कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पुतिन ने कहा, "क्रीमिया ब्रिज पर हमले के बाद हम बातचीत नहीं करेंगे। हम इन हमलों का जवाब देंगे। हमारा जवाब कीव के हमले से कहीं ज्यादा दर्दनाक होगा।" उन्होंने दावा किया कि इस पुल का इस्तेमाल सिर्फ आम नागरिक करते हैं। यूक्रेन ने सड़क के बाद रेलवे पुल को भी निशाना बनाया यूक्रेन की सेना ने बुधवार सुबह केर्च ब्रिज के सड़क वाले हिस्से पर हमला किया था। इस हमले में पुल का बीच वाला हिस्सा ढहकर आजोव सागर में गिर गया। करीब 227 मीटर लंबा हिस्सा टूट गया। यूक्रेन ने इस हमले में रूटा क्रूज मिसाइलों, अपनी क्रूज मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया। सड़क पुल पर हमले के बाद यूक्रेन ने क्रीमिया को जोड़ने वाले रेलवे पुल को भी निशाना बनाया। यूक्रेनी सेना के मुताबिक, इस हमले में देश में बनी नेप्च्यून मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं। पुतिन की बैठक से पहले हमले की टाइमिंग रखी गई द गार्डियन के मुताबिक यूक्रेन के सैन्य सूत्रों का कहना है कि पुल पर हमले का समय जानबूझकर ऐसा रखा गया था, ताकि चीन में ट्रम्प और जिनपिंग के साथ बैठक से पहले पुतिन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर असहज किया जा सके। यूक्रेन के एक सैन्य अधिकारी ने कहा, ‘यह पुल पुतिन के शासन का प्रतीक है। इसे नष्ट करके बाकी दोनों बड़े नेताओं को संदेश दिया गया है कि पुतिन उतने ताकतवर नहीं हैं, जितना वह खुद को दिखाते हैं।’ हमले के बाद रूस ने नीदरलैंड को दी चेतावनी रूटा क्रूज मिसाइलें नीदरलैंड की कंपनी डेस्टिनस बनाती है। मंगलवार को केर्च के सड़क पुल पर हुए हमले में इन मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था। यह बात सामने आने के बाद रूस ने नीदरलैंड पर सवाल उठाए। रूसी दूतावास ने पूछा कि क्या नीदरलैंड की सरकार भी यूक्रेन की तरफ से रूस के खिलाफ युद्ध में शामिल है? इसके बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके हुए। खबरों के मुताबिक, रूस का एक ड्रोन नीदरलैंड के दूतावास के पास गिरा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि रूस ने दूतावास को निशाना बनाकर हमला किया था या ड्रोन वहां संयोग से गिरा। नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन ने बताया कि दूतावास के पीछे एक विस्फोटक वस्तु गिरी थी। उन्होंने कहा कि घटना में किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई, लेकिन इमारत को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रूस ने क्रीमिया पर कब्जे के बाद बनाया था पुल करीब 3.6 अरब डॉलर की लागत से बना केर्च ब्रिज रूस ने क्रीमिया पर कब्जे के बाद बनवाया था। यह पुल रूस को क्रीमिया से जोड़ता है। यूक्रेन इसे रूस के कब्जे का प्रतीक मानता है और पहले भी इसके निर्माण को अवैध बता चुका है। यूक्रेन की सेना का कहना है कि यह पुल रूसी सेना के लिए बेहद अहम है। इसके जरिए दक्षिणी इलाकों में तैनात रूसी सैनिकों तक ईंधन, गोला-बारूद और सैन्य उपकरण पहुंचाए जाते हैं। हालांकि, पुतिन ने दावा किया है कि पुल का इस्तेमाल केवल आम नागरिक करते हैं। यूक्रेन इससे पहले भी दो बार इस पुल को उड़ाने की कोशिश कर चुका है। 2022 में ट्रक में बम रखकर हमला किया गया था। इसके बाद 2023 में समुद्री ड्रोन से इसे निशाना बनाया गया था। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प-जिनपिंग और पुतिन की पहली बार एक साथ मीटिंग: जिनपिंग बोले- परमाणु हथियार इंसान के सिर पर लटकती तलवार, इन्हें खत्म करें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने चीन के शेनझेन शहर में ऐतिहासिक बैठक की। यह पहली बार हुआ जब तीनों नेताओं ने एक साथ त्रिपक्षीय बैठक की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका को ग्रीनलैंड में सेना बढ़ाने की इजाजत मिली:डेनमार्क की संसद में मंजूरी, ट्रम्प ने 4 महीने पहले कब्जा करने की धमकी दी थी
    Next Article
    भारत में मिसाइल टेस्टिंग करेगा जापान:1000 किमी रेंज वाली मिसाइल के टेस्ट के लिए जापान के पास जगह नहीं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment