Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किराना की दुकान से युवक का अपहरण, मां हुई घायल:मेरठ में दो कार में सवार होकर आए आरोपी, मां के पैर पर पहिया चढ़ा

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शुक्रवार शाम किराना की दुकान चलाने वाले युवक को अगवा कर लिया गया। आरोपी दो कार से वहां पहुंचे थे। कार से उतरकर अचानक दुकान में पहुंचे और युवक को खींचकर गाड़ी में डाल लिया। मां ने कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन पहिया पैर में चढ़ गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है। तीन तस्वीरें देखें… पहले जानिए पूरा मामला लोहिया नगर में मनोज कुमार का परिवार रहता है। उन्होंने मकान के अगले हिस्से में ही किराना स्टोर खोला है। गगन के पिता मनोज कुमार की दो महीने पहले उनकी मौत हो गई। घर में अब गगन की मां सुशीला व छोटी बहन तुलसी है। शुक्रवार शाम मनोज की पत्नी सुशीला दुकान पर थी। गगन घर के सामने खड़े होकर फोन बात कर रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की क्रेटा व ब्रेजा कार सवार युवक आए और गगन का मोबाइल छीनकर उसे गाड़ी में डाल लिया। मां सुशीला ने शोर मचाते हुए कार को रोकने का प्रयास किया। मां ने किया कार रोकने का प्रयास बेटे गगन के चिल्लाने की आवाज पर अंदर मौजूद मां सुशीला बाहर की तरफ दौड़ी। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। सुशीला ने कार की खिड़की पकड़ ली, लेकिन चालक ने कार दौड़ा दी। बताया जाता है कि इसी दौरान महिला के पैर पर कार का पहिया चढ़ गया और वह नीचे गिर गई। आरोपी गगन को लेकर फरार हो गए। महिला अस्पताल में भर्ती शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने देखा सुशीला दर्द से कराह रही हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुशीला को एमसीसी अस्पताल में भर्ती कराया। सुशीला ने बताया कि बदमाश बेटे गगन का अपहरण कर ले गए हैं। आनन-फानन में लोग सुशीला को लेकर अस्पताल आ गए और भर्ती करा दिया। सुशीला के पैर के पंजे में फ्रेक्चर हुआ है। इलाज चल रहा है। गुस्साए परिजनो ने थाने में किया हंगामा डायल 112 पर सूचना दी गई। कुछ ही देर में लोहियानगर पुलिस भी पहुंच गई। पहले तो यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह एसओजी हो सकती है, लेकिन फिर पता चला कि यह किसी और का काम है। पुलिस ने तफ्तीश शुरु की। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इसी बीच गुस्साए परिजनो ने थाने में हंगामा किया। थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना है कि प्रथम दृष्टया पुलिस के द्वारा गगन को उठाकर ले जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस टीम जानकारी जुटाने में लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 07KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर शुरू:10 लाख आबादी को फायदा, राजनाथ बोले- अगले महीने चालू होगा कानपुर एक्सप्रेस-वे
    Next Article
    सीतापुर में महिला की करंट लगने से मौत:नल में उतरे करंट से हादसा, पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम सौंपा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment