Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करणी सेना ने मूर्ति के पास गंदगी पर जताई नाराजगी:सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से की शिकायत, नियमित सफाई का भरोसा मिला

    1 day ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में करणी सेना ने महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती तिथि के अनुसार मनाई। इस अवसर पर बस अड्डे स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। हालांकि, प्रतिमा के आसपास गंदगी और शराब के पैकेट मिलने पर संगठन ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के आह्वान पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जनपद में यह जयंती मनाई। करणी सेना के जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों और समाज के लोगों ने रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचकर प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। माल्यार्पण के दौरान प्रतिमा के आसपास गंदगी और शराब के कुछ खाली पैकेट पड़े मिले। इस स्थिति को देखकर करणी सेना के सदस्यों ने बस अड्डे पर मौजूद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय में जाकर उनसे बात की। करणी सेना ने अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप पूरे देश के लिए पूजनीय हैं और उनकी प्रतिमा के आसपास ऐसी अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समय पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने और अराजक तत्वों को एकत्र न होने देने की मांग की। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने नियमित साफ-सफाई और प्रतिमा की उचित देखभाल का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विश्व क्षत्रिय परिषद के जिलाध्यक्ष विक्की ठाकुर, मनोज सिंह, जेपी चौहान और राहुल परिहार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' में हमले का विरोध:अमेरिकी नौसेना हमले में भारतीय नाविकों की मौत, वामपंथी दलों का प्रदर्शन
    Next Article
    कानपुर देहात में बिजली कटौती पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने हनुमान चालीसा पाठ कर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment