Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक में मेडिकल स्टूडेंट ने प्रोफेसर को पीटा, VIDEO:एग्जाम हॉल में फोन से चीटिंग करते पकड़ा था; छात्र ने पेपर छीनने पर हमला किया

    1 hour ago

    1

    0

    कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के डॉ. मलाकरेड्डी होम्योपैथिक कॉलेज में एग्जाम के दौरान चीटिंग करने से रोके जाने पर स्टूडेंट ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी। घटना इंटरनल एग्जाम के दौरान घटी, जिसका वीडियो क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में दिखा कि असिस्टेंट प्रोफेसर शिवराजकुमार परीक्षा निरीक्षक के तौर पर छात्रों की निगरानी कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें शाहबाज नाम का एक स्टूडेंट फोन से नकल करते हुए दिखा। प्रोफेसर स्टूडेंट के पास गए और उससे आंसर शीट मांगा। इस दौरान स्टूडेंट भड़क गया। पहले तो वह आंसर शीट देने को तैयार नहीं था। थोड़ी देर बहस के बाद उसने अपनी कॉपी दे दी। इसके बाद प्रोफेसर ने उसे क्लासरूम से बाहर जाने का आदेश दिया, तभी हालात बेकाबू हो गए। स्टूडेंट पहले तो अपनी सीट से उठकर बाहर जाने दिखा। हालांकि, वह फिर वापस आया और प्रोफेसर पर हमला कर दिया। जब तक और स्टूडेंट्स बीच-बचाव करने आए, स्टूडेंट ने प्रोफेसर को दो थप्पड़ लगा दिए। 5 तस्वीरों के जरिए पूरी घटना देखिए… घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बहस और थप्पड़ मारने की घटना साफ देखी जा सकती है। कॉलेज प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। छात्र के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस में अभी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BLA के Viral Video में रोते Pakistani सैनिक, पूछा- सेना हमें अपना मानने से क्यों कर रही इनकार?
    Next Article
    हेमंत कटारे का उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा:अटेर विधायक ने लिखा- परिवार को समय नहीं दे पा रहा; कांग्रेस में बने रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment